दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने पेइंग गेस्ट (PG) के तौर पर रहने वाली लड़कियों के साथ पीजी के सुरक्षा गार्ड द्वारा की गई कथित छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. DCW ने दिल्ली के करोल बाग इलाके की एक PG में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर पोस्ट की गई वीडियो क्लिप पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है. आरोप है कि करोल बाग के गोल्ड्स विला PG के सुरक्षा गार्ड ने पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की. एक वीडियो भी ट्वीट किया गया हे जिसमें एक शख्स को महिला को पकड़कर उससे छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है और महिला बचकर भागने की कोशिश कर रही है. यह भी कहा गया है कि जब मामले की शिकायत पीजी के मालिक से की गई तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.
करोलबाग इलाके के गोल्डस विला नाम के पीजी में एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना सीसीटीवी में कैद,पीजी के सिक्योरिटी गार्ड पर छेडख़ानी का आरोप,दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस pic.twitter.com/xwv9i6ZulM
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) August 16, 2022
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने मामले में दिल्ली पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. यही नहीं, आयोग ने इस पीजी के रजिस्ट्रेशन का ब्यौरा भी तलब किया था. आयोग ने दिल्ली पुलिस से 18 अगस्त शाम 4 बजे तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. स्वाति मालीवाल ने कहा, "आयोग को परेशान करने वाली घटना की सूचना दी गई थी. इस मामले में तुरंत एफआईएआर दर्ज की जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए. मामले में कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. "
* जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 39 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 जवानों की मौत
* 'जानबूझकर हटाई नेहरू जी की तस्वीर', ममता बनर्जी पर बरसी कांग्रेस
* नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार, RJD का रहा दबदबा, देखें लिस्ट
हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देकर देश को अमीर बना सकते हैं: केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं