विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

दिल्ली में सर्दी का सितम, शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शनिवार को 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह सर्द रही.

Also Read in
दिल्ली में सर्दी का सितम, शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में सर्दी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: सर्दी के दस्तक देते ही दिल्ली में ठंड का कहर जारी है. दिल्ली में शनिवार को 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह सर्द रही. यह मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था जो साल के इस मौसम के हिसाब से सामान्य था.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आर्द्रता का स्तर 29 से 87 डिग्री सेल्सियस के बीच घटता बढ़ता रहा. मौसम विभाग ने कल आसमान साफ होने का और सुबह नमी होने का अनुमान लगाया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें - श्रीनगर में सबसे ठंडी रात, लेह में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री नीचे

कल न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री तक चला गया था जो बीते 11 वर्षों में नवंबर के महीने में सबसे कम न्यूनतम तापमान है.

VIDEO: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में गिरावट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com