दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों (Corona Case Raise in Delhi) पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने योग्य लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) लगवाने की अपील की है. उन्होंने कहा "दिल्ली में थोड़े मामले बढ़े हैं. पहले 100 से सवा सौ के बीच मामले आ रहे थे, अभी पिछ्ले कुछ दिनों से 400 से सवा चार सौ मामले दर्ज हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम स्तिथि पर नज़र रखे हुए हैं फिलहाल अभी कोई घबराने की बात नही है, मौत के मामले अभी भी कंट्रोल में हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में कभी 1, 2, 3 या 0 मौत या इसी रेंज में मौत दर्ज हो रही है.
Read Also: दिल्ली बजट : दिल्ली में हर व्यक्ति को मिलेगा हेल्थ कार्ड और ओलिंपिक की मेजबानी का भी लक्ष्य
लोगों से अपील करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि "लोगों से अपील करुंगा कि जो लोग भी योग्य हैं वो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं क्योंकि कोरोना का समाधान वैक्सीन ही है. ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा लेंगे तो कोरोना नही होगा. उन्होंने कहा कि अगर सख्ती की ज़रुरत पड़ी तो तमाम कदम उठाए जाएंगे. जब जब ज़रूरत थी, दिल्ली सरकार ने कोई कोताही नही बरती थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बकौल मुख्यमंत्री केजरीवाल, फिलहाल सरकार कड़ी नज़र बनाए हुए है, और ज़रूरत पड़ने पर सभी कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों पर अस्पताल भी नज़र रखे हुए हैं."
Read Also: आम लोगों के खास काम जनता तक पहुंचा रहा दिल्ली महिला आयोग: CM केजरीवाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नये मामले दर्ज किये गये जो लगभग पिछले दो महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले है जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.59 प्रतिशत हो गई. बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,934 पर पहुंच गई. इसके अनुसार बृहस्पतिवार को 409 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,439 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं