विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2019

VIDEO: दिल्‍ली में बदमाशों ने की महिला की चेन लूटने की कोशिश, बाइक से घसीटा भी

घटना दिनदहाड़े पुलिस बूथ के सामने घटी. वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि आस-पास खड़े लोगों ने महिला की कोई मदद नहीं की और खड़े होकर तमाशा देखते रहे.

Also Read in
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के जनकपुरी में सीसीटीवी फ़ुटेज़ में बाइक सवार बदमाश एक महिला से चेन लूटने की कोशिश करते क़ैद हो गए. बाइक सवार बदमाशों ने लूट का विरोध कर रही महिला को कुछ दूर तक घसीटा भी जिससे महिला को चोटें आई हैं. घटना दिनदहाड़े पुलिस बूथ के सामने घटी. वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि आस-पास खड़े लोगों ने महिला की कोई मदद नहीं की और खड़े होकर तमाशा देखते रहे.

पुलिस में दर्ज शिकायत में पर्स छीनने का मामला दर्ज हुआ है लेकिन महिला को कितनी चोटें आई हैं इसका कोई जिक्र नहीं है. हालांकि लुटेरों की फिलहाल कोई पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है क्‍योंकि दोनों ने ही हेलमेट पहन रखे थे. विडंबना यह है कि घटना अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन घटी. महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, CCTV, Chain Snatchers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com