विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

...तब सबको लगा कि CBI ने सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार कर लिया!

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में PWD और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सीबीआई ने रेड कर दी.

...तब सबको लगा कि CBI ने सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार कर लिया!
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पड़ी रेड.
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पड़ी रेड.
  • बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सीबीआई ने रेड पड़ी.
  • सीबीआई ने रेड कर दी,छानबीन की और पूछताछ की.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में PWD और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सीबीआई ने रेड कर दी,छानबीन की और पूछताछ की लेकिन करीब सवा 11 बजे जब गाड़ी में बैठकर सत्येंद्र जैन घर से निकलते दिखे तो लगा कहीं सीबीआई उनको गिरफ़्तार करके तो नहीं ले जा रही? कुछ देर तक भ्रम की स्तिथि बनी रही और रिपोर्टर आप नेताओं और सरकार में सूत्रों से पता करने लगे.

दिल्ली और केंद्र सरकार कोयले पर आमने-सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

लेकिन थोड़ी देर में जब उसी गाड़ी में बैठे सत्येंद्र जैन वापस आये तो पता चला सत्येंद्र जैन मंदिर गए थे. दरअसल सत्येंद्र जैन के सिविल लाइन्स के सरकारी आवास से कुछ ही दूरी पर दिगंबर जैन मंदिर है जहां सत्येंद्र जैन रोज़ सुबह काम पर निकलने से पहले नियमित रूप से जाते हैं. लेकिन बुधवार को मंदिर जाने से पहले ही सीबीआई आ गई. लेकिन जब आज भी सत्येंद्र जैन ने सीबीआई से मंदिर जाने को कहा तो सीबीआई ने अपने साथ ले जाकर मंदिर के दर्शन कराए.

एयरसेल-मैक्सिस केस: पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने अगली सुनवाई तक लगाई रोक

jain temple

ये अहम बात इसलिए है क्योंकि सीबीआई रेड के दौरान आमतौर पर देखा जाता है कि जिसके यहां रेड हो रही है वो अपने घर या दफ़्तर में नजरबंद से हो जाता है बाहर नहीं निकल सकता ऐसे में दिल्ली के PWD और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सीबीआई रेड के दौरान मंदिर जाने वाले शायद पहले शख्स बन गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satyendra Jain, Delhi PWD Minister, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com