विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2018

'पकौड़ा पॉलिटिक्स' के बाद अब खिचड़ी पकाएगी बीजेपी, रामलीला मैदान में होगा आयोजन

दिल्ली बीजेपी रामलीला मैदान में खिचड़ी बनाने की तैयारी में जुट गई है. बताया जा रहा है कि 6 जनवरी को बीजेपी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'समरसता खिचड़ी' पकाएगी. 

'पकौड़ा पॉलिटिक्स' के बाद अब खिचड़ी पकाएगी बीजेपी, रामलीला मैदान में होगा आयोजन
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पकौड़ा बनाने को रोजगार बताने पर काफी राजनीति हुई थी. विपक्ष इसे बीजेपी की पकौड़ा पॉलिटिक्स बता रहा था. मगर अब बीजेपी पकौड़ा पॉलिटिक्स से एक कदम आगे बढ़कर खिचड़ी की राजनीति पर आ गई है. दिल्ली बीजेपी रामलीला मैदान में खिचड़ी बनाने की तैयारी में जुट गई है. बताया जा रहा है कि 6 जनवरी को बीजेपी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'समरसता खिचड़ी' पकाएगी. 

रणदीप सुरजेवाला का पीएम मोदी पर हमला, कहा- बीजेपी की पकौड़ा पॉलिटिक्स ने हमारी अर्थव्यवस्था को डूबा कर रख दिया

भीम महासंगम के नाम से होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अघ्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ये समरसता खिचड़ी लोगों की सेहत के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य को भी अच्छा रखने का काम करेगी. अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के 2 लाख 80 हजार घरों से खिचड़ी लाई जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि पकौड़े पर पॉलिटिक्स के बाद अब खिचड़ी पकाकर बीजेपी दिल्ली में अपना राजनीतिक कद बढ़ाना चाहती है. 

'पकौड़े बेचने' की सलाह के बाद PM मोदी के मंत्री ने दिया अचार को रोजगार बनाने का सुझाव...

बता दें कि इससे पहले पकौड़े पर काफी विवाद हुआ था. एक टीवी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पकौड़े बेचने को रोजगार बताया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना भी हुई थी. हालांकि, एक ओर बीजेपी इसे डिफेंड कर रही थी, वहीं विपक्ष इस पर हमला बोल रहा था. जगह-जगह बेरोजगारी की समस्या पर विपक्ष ने पकौड़े का स्टॉल लगाकर विरोध किया था. 

VIDEO: ग्राउंड रिपोर्ट: पकौड़ा तलने वाले क्या इसे रोजगार मानते हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Khichdi, Manoj Tiwari, Khichdi, Pakora Politics, Ramlila Maidan, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com