विज्ञापन

BJP ने सीएम आतिशी और AAP प्रमुख केजरीवाल के लिए यमुना घाट पर क्यों लगाया सिंहासन?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी ऐसा करने की चुनौती दी. सचदेवा ने याद दिलाया कि दिल्ली की सरकार 2025 तक यमुना को साफ करने की बात करती थी.

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री को दी चुनौती

नई दिल्ली:

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में अभी भले कुछ महीनों का वक्त बचा हो लेकिन राजधानी में राजनीति चरम पर है. छठ से पहले यमुना के प्रदूषित होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली की सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी का आरोप है कि यमुना को साफ करने के लिए केंद्र ने दिल्ली सरकार को जो भी पैसे दिए थे उसका सही इस्तेमाल नहीं किया गया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में प्रदूषण को लेकर अपना विरोध जताने के लिए उसमें डुबकी भी लगाई.उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने के बाद सीएम आतिशी और 'आप'के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी यहां आकर डुबकी लगाने की चुनौती दी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

छठ घाट को लेकर भी साधा निशाना

बीजेपी ने यमुना में मौजूद प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली में यमुना के घाट की दुर्दशा को लेकर भी दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है. सचदेवा ने कहा कि सरकार छठ जैसे महापर्व को लेकर भी संजीदा नहीं दिख रही है. यही वजह है कि यमुना के किनारे छठ के जितने भी घाट हैं, उनकी स्थिति बेहद खराब है. सरकार को चाहिए कि वह यमुना के प्रदूषण को कम करने के लिए गंभीरता के साथ काम करे. 

सीएम आतिशी और केजरीवाल के लिए घाट पर लगाया 'सिंहासन'

BJP ने छठ घाट और यमुना नदी की बदतर होती स्थिति की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए यमुना घाट पर रेड कारपेट बिछाकर सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियां लगाई. बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीएम आतिशी और केजरीवाल खुद यहां आकर देखें कि यमुना की क्या हालत है. मैं आपको याद दिला दूं कि केजरीवाल ने पहले वादा किया था कि वह यमुना को डुबकी लगाने लायक बना देंगे. लेकिन आज तक यमुना डुबकी लगाने लायक तो दूर इसके किनारों पर खड़े होने लायक तक नहीं बन पाई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पैसे का मांगा हिसाब 

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मौके पर दिल्ली सरकार से यमुना को साफ करने के लिए केंद्र द्वारा दिए पैसे को लेकर हिसाब भी मांगा. उन्होंने कहा कि बीते आठ सालों में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को यमुना की सफाई के लिए कुल 8500 करोड़ रुपए दिए थे. सचदेवा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल केंद्र से मिले पैसे को हजम कर चुके हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं आपको 2021 का वह वीडियो याद दिलाना चाहता हूं जिसमें उस समय दिल्ली के सीएम रहे अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह 2025 तक यमुना को इतना साफ कर देंगे कि यहां लोग डुबकी लगा सकें. 2025 आने ही वाला है. ऐसे में यमुना की जो हालत है. वो आपसे छिपी नहीं है.    

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में 5 मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन, जानें इनकी खासियत
BJP ने सीएम आतिशी और AAP प्रमुख केजरीवाल के लिए यमुना घाट पर क्यों लगाया सिंहासन?
जीटीबी अस्‍पताल फायरिंग : किसी से नहीं थी दुश्‍मनी फिर भी रियाजुद्दीन का हो गया मर्डर, जानें पूरा मामला
Next Article
जीटीबी अस्‍पताल फायरिंग : किसी से नहीं थी दुश्‍मनी फिर भी रियाजुद्दीन का हो गया मर्डर, जानें पूरा मामला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com