विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

आज नहीं थमेंगे दिल्ली मेट्रो के पहिये, कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली

वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली मेट्रो के गैर कार्यकारी कर्मचारियों के एक वर्ग ने सोमवार से हड़ताल की घोषणा की थी.

आज नहीं थमेंगे दिल्ली मेट्रो के पहिये, कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में आज से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है. वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी परिषद के कुछ सदस्यों के नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो के गैर कार्यकारी कर्मचारियों के एक वर्ग ने सोमवार से हड़ताल की घोषणा की थी. इसे वापस लेने का फैसला डीएमआरसी प्रबंधन के साथ कर्मचारी परिषद के सदस्यों की बैठक के बाद लिया गया.
यह भी पढ़ें
दिल्ली मेट्रो : न टोकन चाहिए होगा न स्मार्ट कार्ड, बस यह स्मार्टवॉच पहनिए और प्रवेश पाइए

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, 'डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई कई दौर की बैठकों और चर्चाओं के बाद आंदोलकारी कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण निपटारे के बाद डीएमआरसी के गैर कार्यकारी कर्मचारियों ने प्रस्तावित हड़ताल आज (रविवार) वापस ले ली.' दयाल ने कहा, 'दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को अपने निर्धारित समय से जारी रहेंगी.'

वीडियो : मेट्रो में महिला सिंघम की तैनाती

बयान में कहा गया है कि इस मुद्दे पर शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव डी.एस. मिश्रा और दिल्ली के मुख्य सचिव एम.एम. कुट्टी ने डीएमआरसी के एमडी के साथ चर्चा की. दिल्ली मेट्रो में करीब 9,000 गैर कार्यकारी कर्मचारी हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Strike, DMRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com