दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने में अब 24 घंटों से भी कम का समय बचा है लेकिन राजधानी में सियासी ड्रामा पूरे चरम पर पहुंच गया है. विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच शुक्रवार की दोपहर ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) के अधिकारी AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए उनके आवास पर पहुंची थी. लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए अंदर नहीं जाने दिया गया. कई घंटों तक चले ड्रामे के बाद आखिरकार ACB की टीम को बगैर पूछताछ किए ही वापस लौटना पड़ा. बगैर पूछताछ के लौटने के बाद अब ACB की टीम ने अरविंद केजरीवाल को लीगल नोटिस दिया है.

अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए ACB की टीम के पहुंचने पर केजरीवाल के वकील ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ACB की टीम के पास अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने से संबंधित कोई कागजात नहीं है. बगैर किसी पेपर के ये अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने आए हैं. हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं कि ACB के अधिकारी आखिर किसके आदेश पर यहां पहुंचे हैं और अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए उनके पास क्या कागजात हैं. बैगर किसी कागजात के आप किसी के घर में ऐसे ही नहीं घुस सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरविंद केजरीवाल से बगैर पूछताछ किए ही लौटी एसीबी की टीम
#WATCH | Delhi: ACB officials leave from the residence of AAP National Convenor Arvind Kejriwal. pic.twitter.com/QAvy7ZKAdZ
— ANI (@ANI) February 7, 2025
क्या कुछ बोले संजय सिंह
16 से ज़्यादा लोगों को तोड़ने की कोशिश की गई है। हमने एक फ़ोन नंबर का खुलासा किया है। हम ACB दफ़्तर में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं।
— AAP (@AamAadmiParty) February 7, 2025
ACB कार्रवाई करने की बजाय ड्रामा क्यों कर रही है? जांच के दौरान सारी बातें सामने आ जाएँगी।
जो नंबर ज़ारी किया है, मैं BJP के दलालों से कहना… pic.twitter.com/NhiV1M4UpM
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि 16 से ज़्यादा लोगों को तोड़ने की कोशिश की गई है. हमने एक फ़ोन नंबर का खुलासा किया है. हम ACB दफ़्तर में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं. ACB कार्रवाई करने की बजाय ड्रामा क्यों कर रही है? जांच के दौरान सारी बातें सामने आ जाएंगी.जो नंबर ज़ारी किया है,मैं BJP के दलालों से कहना चाहता हूं कि उस एक पर तो एक्शन लेकर दिखाए.

अरविंद केजरीवाल के वकील ने क्या कुछ कहा
#WATCH | Delhi: AAP National Convener Arvind Kejriwal's lawyer Rishikesh Kumar says, "For entering anybody's residence for investigation or search, the concerned agency must have written orders to do so. Entering someone's property without legal orders is unlawful and is… https://t.co/izZFWsKC5x pic.twitter.com/aMsxt9qvod
— ANI (@ANI) February 7, 2025
अरविंद केजरीवाल के वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा ACB की टीम के पहुंचने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चाहे वो पुलिस हो या एसीबी या किसी भी एजेंसी के आदमी हो.उनके पास किसी के घर में घुसने से पहले जरूरी कागजात होने जरूरी है. अगर बगैर किसी कानूनी कागजात के कोई किसी के घर में घुसना चाहेगा तो उसे ट्रेस पासिंग का जुर्म समझा जाएगा.

ACB ने अरविंद केजरीवाल को थमाया नोटिस
अरविंद केजरीवाल से बगैर पूछताछ किए ही लौटने के बाद ACB ने उन्हें एक नोटिस दिया है. इस नोटिस में अरविंद केजरीवाल से जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है. ACB के इस नोटिस पर आम आदमी पार्टी की लीगल सेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सेल ने कहा है कि जो नोटिस दिया गया है हम फिलहाल उसे स्टडी कर रहे हैं. इस नोटिस में कुछ भी नहीं है. स्टांप भी नहीं लगा हुआ है. यहां आने के बाद इसे ड्राफ्ट करवाया गया. इस नोटिस में अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का हवाला भी दिया गया है. लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे.
आपको बता दें कि चुनावी नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगाए गए आरोपों को लेकर अब बीजेपी भी हमलावर दिख रही है. बीजेपी ने इस मामले में एलजी से शिकायत की थी, जिसके बाद ही एलजी ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी ACB को सौंप दी. जांच के आदेश के बाद ACB की टीम केजरीवाल के घर पहुंच गई थी, लेकिन उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं