विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

पूर्व कांग्रेसी नेता अजित जोगी की मांग, चिदंबरम की राज्यसभा सदस्यता रद्द हो

पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम, सांसद बैजयंत जय पांडा की कंपनी इंडियन मेटल फेरो अलॉयज लिमिटेड में शेयरों की मालकिन हैं.

पूर्व कांग्रेसी नेता अजित जोगी की मांग, चिदंबरम की राज्यसभा सदस्यता रद्द हो
पी. चिदंबरम (फाइल फोटो)
  • चिदंबरम की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की
  • आयोग को मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा अजीत जोगी ने पत्र
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को 'अपनी संपत्ति का ब्योरा पिछले तीन चुनावी शपथपत्रों में छिपाने' के मामले में नोटिस जारी करने व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनकी (चिदंबरम की) राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की. मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में जोगी ने ओडिशा से बीजू जनता दल के सांसद बैजयंत जय पांडा द्वारा 3 अगस्त 2017 को जारी वक्तव्य का हवाला दिया है जिसमें पांडा ने यह माना था कि पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम, सांसद बैजयंत जय पांडा की कंपनी इंडियन मेटल फेरो अलॉयज लिमिटेड में शेयरों की मालकिन हैं.

जोगी ने चुनाव आयोग को लिखा है कि जब स्वयं एक सांसद अधिकृत तौर पर यह कबूल रहा है कि दूसरे सांसद की पत्नी के उसके कंपनी में शेयर हैं और जिसका उल्लेख उस सांसद के चुनावी हलफनामे में नहीं है तो ऐसे में आयोग को मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की सख्ती बेअसर, 1800 से ज्यादा IAS ने नहीं दिया अचल संपत्तियों का ब्योरा

विशेषकर तब जब चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अपनी संपत्ति के एक-एक रुपये की जानकारी अपने चुनावी शपथपत्र में देने का कड़ा कानूनी प्रावधान हो. 

VIDEO : जानिए पीएम मोदी की टीम में कौन कितना अमीर...
जोगी ने अपने पत्र में लिखा है कि जब चिदंबरम एक कंपनी में शेयर की जानकारी छुपा सकते हैं तो इसकी प्रखर संभावना है कि वो कई और कंपनियों में अपने शेयर एवं संपत्ति की जानकारी छुपा रहे हों. (इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancel Chidambaram Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com