विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2018

सीनियर डॉक्टर ने मारा 'थप्‍पड़', AIIMS के रेज़ीडेंट डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर

एक सीनियर डॉक्टर ने उनके एक साथी डॉक्टर को मरीज़ों और दूसरे स्टॉफ के सामने थप्पड़ मारा, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

सीनियर डॉक्टर ने मारा 'थप्‍पड़', AIIMS के रेज़ीडेंट डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर
एम्‍स में रेज़ीडेंट डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर हैं
  • दिल्ली AIIMS के रेज़ीडेंट डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर हैं.
  • सीनियर डॉक्टर ने दूसरे स्टॉफ के सामने थप्पड़ मारा
  • यह सीनियर डॉक्टर इस संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं
नई दिल्ली: दिल्ली AIIMS के रेज़ीडेंट डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर हैं. इन लोगों का आरोप है कि एक सीनियर डॉक्टर ने उनके एक साथी डॉक्टर को मरीज़ों और दूसरे स्टॉफ के सामने थप्पड़ मारा, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई. 

रेज़ीडेंट डॉक्टरों की मांग है कि जब तक आरोपी डॉक्टर अतुल कुमार इस्तीफ़ा नहीं दे देते हैं वो काम पर नहीं लौटेंगे. वे यह भी मांग कर रहे हैं कि संबद्ध डॉक्टर लिखित रूप से माफी मांगें. यह सीनियर डाक्टर इस संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. डॉक्टरों की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज़ों को परेशानी हो सकती है.

AIIMS का चमत्कार! सिर से जुड़े दो भाइयों को किया अलग-अलग

रेजीडेंट डाक्टरर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टर ने सीनियर रेजीडेंट को नर्सिंग स्टॉफ, सहकर्मियों और अन्य लोगों के सामने थप्पड़ मारा. इसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर अवसाद में था और अपने घर चला गया है.

VIDEO: एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS Doctors, AIIMS, AIIMS Doctors Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com