विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2023

"लोगों की आस्था जुड़ी है": दिल्ली के भजनपुरा में धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर AAP की LG से अपील

आप नेता आतिशी ने ट्वीट कर लिखा, "LG साहब: मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय, वो आप वापस ले लें. परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया है. मेरा आपसे पुनः निवेदन है कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए, इन से लोगों की आस्था जुड़ी है.

"लोगों की आस्था जुड़ी है": दिल्ली के भजनपुरा में धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर AAP की LG से अपील
आप नेता आतिशी मार्लेना (फाइल फोटो)

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच एक मंदिर और दरगाह को तोड़ा गया है. इसके लिए बडी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. जानकारी के मुताबिक जिस जगह से मंदिर और दरगाह को तोड़ा गया है, वहां से सहरानपुर हाईवे निकल रहा है. फिलहाल इलाके में शांति का माहौल कायम है. मंदिर गिराने से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वमी ने खुद पूजा अर्चना और आरती की. इसके बाद मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया. तब जाकर मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई हुई.

भजनपुरा में हुई इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर एलजी वी के सक्सेना से धार्मिक स्थलों को न तोड़ने की अपील की है. आप नेता आतिशी ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर लिखा, "LG साहब: मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय, वो आप वापस ले लें. परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया है. मेरा आपसे पुनः निवेदन है कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए, इन से लोगों की आस्था जुड़ी है.

इस ट्वीट के साथ आतिशी मार्लेना ने वो लेटर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एलजी से आग्रह किया है कि वो दिल्ली में धार्मिक स्थलों को तोड़ने का आदेश वापस लें. ताकि इससे लोगों की भावनाएं आहत न हो.

ये भी पढ़ें :समान नागरिक संहिता पर राजनीति करने वाली पार्टियां महिला सशक्तीकरण नहीं चाहतीं : CM प्रमोद सावंत

ये भी पढ़ें : अमित शाह से मिला टिपरा मोथा का प्रतिनिधिमंडल, ‘ग्रेटर टिपरालैंड' के मुद्दे पर की चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP Vs LG, Bhajanpura Religious Place, Temple & Dargah Demolished In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com