विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ दिल्ली सरकार का रुख और कड़ा

गुरुवार को होने वाली बैठक में विधायक अपने इलाके में फीस बढ़ोतरी करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मिली शिकायतें के आंकड़े सामने रखेंगे.

Also Read in
निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ दिल्ली सरकार का रुख और कड़ा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (दाएं) और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सातवें वेतन आयोग को अमल में लाए जाने के नाम पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी किए जाने के मुद्दे पर अपना रुख और कड़ा कर लिया है. राजधानी में प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाए जाने और बकाये की मांग को लेकर अभिभावकों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में बैठक की. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और उन्होंने गुरुवार को सभी विधायकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है.

यह भी पढे़ं : दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना तो पीड़ित के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार!

गुरुवार को होने वाली बैठक में विधायक अपने इलाके में फीस बढ़ोतरी करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मिली शिकायतें के आंकड़े सामने रखेंगे.

VIDEO : फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरे अभिभावक
उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने हाल में ही स्कूलों को एक पत्र लिखा था और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशे लागू किए जाने के नाम पर उनसे शुल्क में 'अनुचित' बढ़ोतरी करने से बचने की सलाह दी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, School Fee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com