विज्ञापन

30 लाख रुपये तक की फीस, ये हैं दिल्ली के पांच सबसे महंगे स्कूल

Delhi Most Expensive Schools: दिल्ली में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां आम आदमी के बच्चे एडमिशन नहीं ले सकते हैं. वजह यहां की फीस होती है, इन स्कूलों में हर साल लाखों रुपये की फीस देनी होती है.

30 लाख रुपये तक की फीस, ये हैं दिल्ली के पांच सबसे महंगे स्कूल
दिल्ली के पांच सबसे महंगे स्कूलों की फीस
American Embassy School

भारत में कई ऐसे बड़े स्कूल हैं, जहां अपने बच्चों का एडमिशन कराने का सपना करोड़ों लोग देखते हैं. हालांकि कुछ लोगों को ही ये मौका मिल पाता है. इन स्कूलों की फीस भी इतनी होती है कि आम आदमी तो यहां दाखिला लेने का सोचता भी नहीं है. दिल्ली में भी कुछ ऐसे ही स्कूल हैं, जिनकी फीस सुनकर आपको वाकई यकीन नहीं होगा. इनमें से ज्यादातर स्कूलों की फीस 10 लाख रुपये से ज्यादा है. आज हम आपको दिल्ली के ऐसे ही 5 स्कूलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें राजधानी के सबसे महंगे स्कूलों में गिना जाता है. 

अमेरिकन एंबेसी स्कूल 

दिल्ली में मौजूद American Embassy School में एडमिशन मिलना काफी मुश्किल है. यहां अमेरिकी दूतावास में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के बच्चे पढ़ाई करते हैं, वहीं कुछ सीटें बाकी बच्चों के लिए भी खाली होती हैं. यहां अमेरिकन सिलेबस के हिसाब से ही पढ़ाई होती है. इस स्कूल की वेबसाइट पर जाकर हमें फीस स्ट्रक्चर मिला. इसमें फीस डॉलर के हिसाब से दी गई है. किंडरगार्डन से लेकर 5वीं तक की फीस USD 32,260 है. यानी करीब 30 लाख रुपये सालाना फीस बताई गई है. इसके अलावा हाईस्कूल की फीस USD 39,490 है. 

Latest and Breaking News on NDTV

द ब्रिटिश स्कूल 

दिल्ली में मौजूद The British School में भी अमीरों के बच्चे पढ़ते हैं. यहां एडमिशन के लिए हर साल खूब मारामारी होती है. स्कूल की वेबसाइट पर दिए गए फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक नर्सरी में एडमिशन के लिए ही आपको 12 लाख 98 हजार रुपये देने होंगे. इसके बाद हर क्वार्टर में 259,000 रुपये की फीस भी देनी होगी. 10वीं के लिए ये फीस 305,000 और 11वीं-12वीं के लिए 366,000 है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वसंत वैली स्कूल 

दिल्ली के Vasant Valley School की फीस भी काफी ज्यादा है और यहां एडमिशन लेना हर किसी के बस की बात नहीं है. स्कूल की वेबसाइट पर दिए गए फीस स्ट्रक्चर में बताया गया है कि नर्सरी में हर तिमाही की ट्यूशन फीस 51,228 रुपये है. यानी करीब दो लाख रुपये साल की ये फीस है. इसके अलावा 25,638 का एनुअल चार्ज क्वार्टरली लगेगा और 30,738 रुपये सालाना डेवलेपमेंट फीस के देने होंगे. यानी हर साल करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा की फीस देनी होगी. 11वीं और 12वीं में ट्यूशन फीस 70 हजार तक पहुंच जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

DPS इंटरनेशनल स्कूल, साकेत

दिल्ली के साकेत में स्थित DPS International School भी दिल्ली के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है. यहां एडमिशन के लिए वन टाइम फीस ही 2 लाख 25 हजार रुपये है. इसके बाद नर्सरी की हर महीने की फीस 26600 रुपये है. 12वीं में जाकर ये फीस 34650 तक हो जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मॉडर्न स्कूल 

दिल्ली के बारखंबा के पास स्थित मॉर्डन स्कूल की फीस भी काफी ज्यादा है और यहां एडमिशन मिलना काफी मुश्किल होता है. स्कूल की वेबसाइट पर दिए फीस स्ट्रक्चर में बताया गया है कि नर्सरी से लेकर 8वीं तक के लिए एडमिशन फीस 75 हजार रुपये है. इसके बाद हर साल 20 हजार रुपये AMALGAMATED FUNDS के लिए और 16950 हर महीने की फीस है. 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए ये फीस 18250 है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | मैथ्स या साइंस में फेल होने का डर खत्म! CBSE का स्किल पेपर बचाएगा छात्रों का साल

यह भी पढ़ें | नोएडा के चार सबसे महंगे स्कूल, कई लोगों की सैलरी के बराबर है एक महीने की फीस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Most Expensive School Fees, Delhi Most Expensive Schools, Delhi Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com