विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2015

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : कोहरे के कारण 3 रेलगाड़ियां रद्द, 24 से ज्यादा लेट

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : कोहरे के कारण 3 रेलगाड़ियां रद्द, 24 से ज्यादा लेट
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
weather
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण गुरुवार सुबह कई रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दो रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया और तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 24 अन्य के प्रस्थान समय में देरी हुई।

गुरुवार सुबह दृश्यता 200 मीटर से कम रही। मौसम विज्ञान कार्यालय (एमईटी) के मुताबिक, गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा, लेकिन आसमान साफ रहने की उम्मीद।

अधिकारी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोहरा, रेलगाड़ियां रद्द, रेलगाड़ियां लेट, मौसम, Fog, Trains Cancelled, Trains Late
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com