विज्ञापन

Rajesh Khanna Bungalow: एक बंगला, तीन सुपरस्टार, तीनों को किया बर्बाद, जानिए शापित बंगले की कहानी

Rajesh Khanna Bungalow: हम आपको फिल्मी दुनिया के एक ऐसे बंगले की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन स्टार्स को पहले फर्श से अर्श तक पहुंचाया फिर ऐसा गिराया कि वो दोबारा उठ नहीं पाए और हमेशा के लिए गुम हो गए.  

Rajesh Khanna Bungalow: एक बंगला, तीन सुपरस्टार, तीनों को किया बर्बाद, जानिए शापित बंगले की कहानी
Rajesh Khanna Bungalow: जानिए शापित बंगले की कहानी
नई दिल्ली:

Rajesh Khanna Bungalow: घर को अक्सर लोग किस्मत से जोड़ कर देखते हैं. कहा जाता है कि हर घर उनमें रहने वाले लोगों के किस्मत से जुड़ा होता है. बॉलीवुड में भी कुछ ऐसा ही देखा गया है, कुछ स्टार्स के घर ने उन्हें पॉपुलेरिटी दिखाई तो कुछ को बर्बाद कर दिया. शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स एक ही घर में हमेशा रहे क्योंकि ये उनके लिए बेहद लकी साबित हुआ. तो वहीं कुछ स्टार्स के लिए उनका घर की बैड लक बन गया. आज हम आपको फिल्मी दुनिया के एक ऐसे बंगले की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन स्टार्स को पहले फर्श से अर्श तक पहुंचाया फिर ऐसा गिराया कि वो दोबारा उठ नहीं पाए और हमेशा के लिए गुम हो गए...  

यह भी पढ़ें - क्या पाकिस्तान में कपड़े बेच रही हैं आलिया भट्ट? सूट का विज्ञापन करते हुए फोटो वायरल, जानें क्या है सच

बॉलीवुड के ‘शापित' बंगले की कहानी

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता भारत भूषण को 1950 में इस बंगले में आने के बाद जबरदस्त सफलता मिली. घर खरीदने के बाद उनके करियर ने जबरदस्त उड़ान भरी और उन्होंने ‘बैजू बावरा' और ‘मिर्जा गालिब' जैसी हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन जल्द ही, उनका करियर ढलान पर आ गया. उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और आखिरकार वे आर्थिक रूप से पूरी तरह बर्बाद हो गए. कभी बेहद शानदार दिखने वाला यह बंगला, जिसे शुरुआत में सफलता का प्रतीक माना जाता था, जल्द ही एक ‘शापित' घर के तौर पर देखा जाने लगा.

भारत भूषण ने खरीदा बंगला

1960 में, भारत भूषण ने अपना बंगला राजेंद्र कुमार को 60,000 रुपये में बेच दिया. इस बंगले में आने के बाद, राजेंद्र कुमार ने अपनी बेटी डिंपल पटेल के नाम पर इसका नाम ‘डिंपल' रख दिया. इसके बाद, ‘मदर इंडिया' और ‘धूल का फूल' जैसी हिट फिल्मों के साथ उनके करियर ने भी जबरदस्त उड़ान भरी. ऐसा लगा कि यह घर उनके लिए अच्छी किस्मत लेकर आया है, लेकिन यह किस्मत भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली. एक बार फिर, उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई और इस अभिनेता को भी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ने लगा.

यह भी पढ़ें - Mahabharat Uttara: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत' में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, पता है नाम?

राजेश खन्ना का ‘आशीर्वाद'

1969 में, राजेंद्र कुमार ने यह बंगला राजेश खन्ना को 3.5 लाख रुपये में बेच दिया, जिन्होंने बाद में इसका नाम बदलकर ‘आशीर्वाद' रख दिया. इस घर में आने के बाद, राजेश खन्ना ने लगातार 15 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया. इस घर के साथ आई सफलता के बाद जल्द ही उनके करियर में गिरावट आने लगी. मीडिया में यह चर्चा होने लगी कि जिस घर की दीवारों ने कभी इस अभिनेता को शोहरत दिलाई थी, उन्हीं दीवारों के बीच उनका करियर अब ढलान पर आ गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cursed Bunglow Of Bollywood, Rajesh Khanna Bunglow, Rajesh Khanna Ashirwad Bungalow, Ashirwad Bungalow, Aashirwad Bungalow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com