विज्ञापन

Ravindra Jadeja: सर रविंद्र जडेजा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली

Ravindra Jadeja record in IPL: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी. राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट पर 159 रन बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को 18 ओवर में 119 रन पर समेट दिया

Ravindra Jadeja: सर रविंद्र जडेजा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली
LSG vs RR, Ravindra Jadeja record in IPL जडेजा ने रचा इतिहास

Ravindra Jadeja record in IPL, LSG vs RR: सर रविंद्र जडेजा  ने लखनऊ के खिलाफ मैच में 29 गेंद पर 43 रन की अहम पारी खेली और साथ ही एक विकेट लेने में सफल रहे, जिसके कारण जडेजा ने प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. जडेजा ने  प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है.  सर जडेजा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा, इस मामले में यूसुफ पठान से आगे निकलने में सफल हो गए हैं. जडेजा का यह 17वां प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब है. 

IPL  इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों की ओर से सबसे ज़्यादा 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' अवॉर्ड 

  • रोहित शर्मा - 21
  • विराट कोहली - 19
  •  धोनी - 18
  • रवींद्र जडेजा - 17*
  • यूसुफ़ पठान - 16

मैच के बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी. राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट पर 159 रन बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को 18 ओवर में 119 रन पर समेट दिया. सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया. उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला. रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए.

राजस्थान का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप
जडेजा के अलावा यशस्वी जायसवाल (22), रियान पराग (20), शिमरॉन हेटमायर (22) और डोनोवन फरेरा (20) को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका.  मोहम्मद शमी और मोहसिन खान की अगुवाई में सुपर जायंट्स के भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण ने राजस्थान रॉयल्स की मजबूत बल्लेबाजी को कम स्कोर पर रोका लेकिन सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के प्रयास को जाया कर दिया.  यह लगातार तीसरा मैच है जब राजस्थान रॉयल्स का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल रहा है, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही है.

जोफ्रा ऑर्चर की शानदार गेंदबाजी

जोफ्रा आर्चर (20 रन पर तीन विकेट) और नांद्रे बर्गर (27 रन पर दो विकेट) ने सुपर जायंट्स के शीर्ष क्रम को झकझोरा, तो वहीं बृजेश शर्मा (18 रन पर दो विकेट), जडेजा और रवि बिश्नोई (23 रन पर एक विकेट) ने मध्य और निचले क्रम को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया.

ये भी पढ़ें- Video: हार्दिक पंड्या के सामने मैदान के अंदर आए रोहित शर्मा और बदल दी टीम की रणनीति, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

ये भी पढ़ें- Mayank Yadav: मयंक यादव ने राजस्थान के खिलाफ मैच में इतनी स्पीड से गेंद फेंककर मचाई सनसनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com