Cancelled Train List: एक राज्य से दूसरे राज्य तक यात्रा करने और लंबी दूरी तय करने के लिए देश के करोड़ों लोग भारतीय रेलवे का सहारा लेते हैं. ऐसे में रेलवे से जुड़ा हर छोटा‑बड़ा अपडेट यात्रियों के लिए जानना बेहद जरूरी हो जाता है. अक्सर मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन कुछ ट्रेनों को रद्द कर देता है या उनके रूट में बदलाव करता है. फिलहाल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मंडल के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया स्टेशन के पास ट्रैक सुधार कार्य शुरू किया है. इस वजह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में इस रूट से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले कैंसिल और डायवर्ट की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: Indian Railways: अब टिकट को लेकर रेलवे के साथ नहीं कर सकेंगे दलाली, IRCTC पोर्टल से हटाए गए 3 करोड़ फर्जी पोर्टल
इस कार्य के कारण ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
जानकारी के मुताबिक रेलवे ने गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टिक ट्रैक बनाने का काम शुरू किया है. इससे ट्रेनों की स्पीड तो बढ़ेगी ही, साथ में यात्रियों का सफर ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक भी बनेगा. इस के चलते करीब 20 दिनों के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है.

देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
- ट्रेन नंबर18030 शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 18237 कोरबा – अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर – बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 12409/12410 गोंडवाना एक्सप्रेस 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 12101/12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की गई है.
- ट्रेन नंबर 12807/12808 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए कैंसिल की गई है.
सफर करने से पहले करें ये जरूरी काम
अगर आपने अप्रैल-मई में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग मार्च में ही बना ली है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक कर लें. स्टेटस को चेक करने के लिए आप IRCTC ऐप, भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 का इस्तेमाल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं