राजधानी दिल्ली में हैवानियत का शिकार हुई 12 साल की मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स (AIIMS) में अब तक इस मासूम की 2 सर्जरी हो चुकी है और अभी एक सर्जरी होना बाकि है. डॉक्टरों की कहना है कि मासूम के लिए अगल 48 घंटे अहम है. मंगलवार को दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की इस बच्ची के साथ बलात्कार और यातना देने का मामला सामने आया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को बच्ची का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे थे. एम्स से निकलने के बाद उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है और उसकी सर्जरी की गई है. केजरवाल ने इस घटना को आत्मा को अंदर तक झकझोर देने वाली घटना करार दिया था.
गुरुवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिमी रेंज की जॉइंट सीपी शालिनी सिंह ने बताया कि 33 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम कृष्णा है और वह मंगोलपुरी का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि वह पश्चिम विहाह में एक फैक्ट्री में काम करता है. आरोपी पर पहले के 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. जिनमें 1 हत्या,1 हत्या की कोशिश और 2 चोरी के हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, हालत गंभीर; महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूला किया है. आरोपी लूट के मकसद से आया था, लेकिन बच्ची ने उसे देख लिया तो उसने बच्ची के साथ वारदात की. जांच के लिए पुलिस की 20 टीमें काम कर रही थीं. 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गयी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली : हैवानियत की शिकार बच्ची की हालत नाजुक, केजरीवाल बोले- वारदात ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि " मैंने इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है. दोषियों को पकड़ने की पुलिस कोशिश कर रही है. सबसे अच्छा वकील करके दोषियों को सख्त सज़ा दिलाएंगे." मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित बच्ची के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं