विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2019

दिल्ली : सांप काटने से 12 साल के बच्चे की मौत, सांप डंसे तो तुरंत अपनाएं ये उपाय

दिल्ली में शाहदरा के गीता कॉलोनी क्षेत्र में सांप के काटने से एक बालक की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली : सांप काटने से 12 साल के बच्चे की मौत, सांप डंसे तो तुरंत अपनाएं ये उपाय
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली में शाहदरा के गीता कॉलोनी क्षेत्र में सांप के काटने से एक बालक की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय बालक की पहचान सफेदा झुग्गी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. बालक के पिता लखसम कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात को उस समय हुई जब दीपक अपने घर में सो रहा था. उसे हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अस्पताल ने हमें फोन किया और शनिवार की सुबह करीब साढ़े छहे बजे इस घटना की जानकारी दी.' पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी शव गृह में पोस्टमार्टम किया गया है. 

सांप डंसे तो अपनाएं ये उपाय :
अगर किसी को सांप डंस ले तो सबसे पहले किसी नई ब्लेड से काटे हुई जगह पर प्लस (+) निशान बनाते हुये चीरा लगा दें और उसके ऊपर मजबूती से रस्सी या धागा बांध दें, ताकि जहर ऊपर न चढ़े. पीड़ित को डराए नहीं और न उसे डरने दें क्योंकि सांप काटने के बाद कई लोग घबराहट और सदमे की वजह से भी मौत का शिकार हो जाते हैं.

जितनी जल्दी हो सके किसी अच्छे डॉक्टर के पास ले जाएं और हो सके तो जिस प्रजाति के सांप ने काटा है इसकी भी जानकारी दें. एक बात का हमेशा ध्यान रहे कि सांप काटने के बाद किसी नीम-हकीम, तांत्रिक-ओझा के चक्कर में बिलकुल न पड़ें. 

VIDEO: महाराष्ट्र में सांप ने छह बच्चों को डसा, दो मरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Bite, Snake Stings 12 Year Kid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com