विज्ञापन

सांप ने काटा तो उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- 15 दिन से सपने में आ रहा था सांप, दूध मांग रहा था

बिहार के सीतामढ़ी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सांप ने काट लिया तो वह उस सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गया. सीतामढ़ी से रंजीत कुमार की रिपोर्ट.

सांप ने काटा तो उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- 15 दिन से सपने में आ रहा था सांप, दूध मांग रहा था
  • बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड में एक युवक को सांप ने काट लिया
  • युवक मुकेश पासवान ने सांप को दूध पिलाने की कोशिश की, जिसके बाद सांप ने उसे डस लिया
  • घायल युवक ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और तुरंत अस्पताल पहुंचा, जिससे इलाज में मदद मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सीतामढ़ी:

सांप काटने के यूं तो कई सारे मामले सामने आते हैं. लेकिन कुछ ऐसे मामले भी होते हैं जो चर्चा में आ जाते हैं. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से आया है, जहां एक युवक को सांप ने काट लिया तो वह उसे पकड़कर अस्पताल ले गया. युवक का दावा है कि सांप 15 दिन से उसके सपने में आ रहा था. सांप उससे दूध मांग रहा था. युवक का कहना है कि जब उसने सांप को दूध पिलाया तो उसने डस लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये अजीबोगरीब मामला सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड से सामने आया है, जहां एक युवक को सपने में दिखी घटना को सच मानना भारी पड़ गया. युवक को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए जिंदा सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और अस्पताल पहुंच गया.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के मुताबिक, मेजरगंज में मजदूरी करने वाले मुकेश पासवान ने सपना देखा था कि एक सांप उससे दूध मांग रहा है. सुबह उठने के बाद उसने उस सपने को सच मान लिया और सांप को दूध पिलाने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान सांप ने मुकेश को डस लिया. ऐसी हालत में भी घबराने की बजाय मुकेश ने हिम्मत दिखाई और उसी जिंदा सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया. इसके बाद वह सीधे अस्पताल पहुंचा. मुकेश का दावा है कि 15 दिन से सपने में सांप आ रहा था और उससे दूध मांग रहा था. 

सांप पकड़कर ले जाने से डॉक्टरों को उसके इलाज में काफी मदद मिली. फिलहाल मुके अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी हालत ठीक है. 

(सीतामढ़ी से रंजीत कुमार की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com