- दिल्ली मेट्रो के आगे कूदकर महिला ने की खुदकुशी
- ब्लू लाइन पर सेवा प्रभावित रही
- पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई
मेट्रो के झंडेवालान स्टेशन पर सोमवार को एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. इसकी वजह से कुछ देर के लिए ब्लू लाइन पर सेवा प्रभावित रही. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई. महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उसकी उम्र करीब 40 साल है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन नोएडा/वैशाली की ओर जा रही थी और इसकी वजह से सेवा 10 से 15 मिनट तक प्रभावित हुई.
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अगर सामान लेकर निकले तो जरूर ध्यान दें...
महिला के शव को लेडी हार्डिंग चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रखा गया है. यह रूट द्वारका को नोएडा और वैशाली से जोड़ता है.
Video: मेट्रो के फ्री सफर पर दिल्ली सरकार ने नहीं लिया अब तक अधिकारिक फैसला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं