विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2017

सात साल की लड़की से बलात्कार के मामले में दो किशोर गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के कंझावाला में सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए गई सात वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है.

सात साल की लड़की से बलात्कार के मामले में दो किशोर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • सात साल की लड़की से बलात्कार के मामले में दो किशोर गिरफ्तार
  • पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को हुई थी
  • कथित तौर पर दोनों ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया है
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के कंझावाला में सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए गई सात वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को हुई थी. दिल्ली महिला आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन इलाके में सार्वजनिक शौचालय में गई थी. जहां उसकी बड़ी बहन शौचालय के भीतर चली गई, वहीं पीड़िता बाहर इंतजार कर रही थी.

VIDEO: भोपाल में 19 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप
उन्होंने बताया कि एक किशोर आरोपी उसे अपनी साइकिल पर घुमाने के बहाने निर्जन स्थान पर ले गया. वहां दूसरा किशोर आरोपी इंतजार कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि वहां दोनों ने लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Teenager Arrested, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com