विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2019

फरीदाबाद में सील किए गए घर को बैंक ने खोला, मकान में कैद व्यक्ति को मिली राहत

NDTV की खबर ने असर दिखाया और 24 घंटे बाद आखिर बैंक ने घर की सील खोल दी जिससे उसमें कैद व्यक्ति मुक्त हो सका

फरीदाबाद में सील किए गए घर को बैंक ने खोला, मकान में कैद व्यक्ति को मिली राहत
फरीदाबाद में सील मकान में बंद युवक को 24 घंटे बाद सील खोलकर बाहर निकाला गया.
  • फरीदाबाद की डबुवा कालोनी में सील किया गया था घर
  • बैंक कर्मियों ने घर में एक व्यक्ति के होने के बावजूद सील लगी दी
  • करीब 24 घंटे तक घर में कैद व्यक्ति सील खोलने पर निकला
नई दिल्ली:

फरीदाबाद में मंगलवार को सील किया गया घर आज खोल दिया गया. इस घर को सील किए जाने से इसमें एक व्यक्ति कैद हो गया था. इस बारे में  NDTV की खबर ने असर दिखाया और 24 घंटे बाद आखिर बैंक ने घर की सील खोल दी जिससे उसमें कैद व्यक्ति मुक्त हो सका.

फरीदाबाद की डबुवा कालोनी में मंगलवार को एक मकान को आदमी समेत बैंक ने सील कर दिया था. मकान के अंदर वह शख्स 24 घंटे तक कैद रहा. बैंक ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद ही मकान को सील किया गया. बैंक का यह भी कहना है कि मकान में पहले से ताला लगा था, उसके बाद बैंक ने सील किया. बैंक के मुताबिक पहले भी मकान खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है.

फरीदाबाद में मंगलवार को बैंक कर्मियों ने घर को सील कर दिया था. इस बारे में जब बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंन कहा कि बुधवार सुबह ग्यारह बजे तक इस सील को नहीं खोलेंगे. बताया जा रहा है कि युवक ठगी का शिकार हुआ है. युवक के एक परिचित ने गलत कागज दिखाकर घर के एवज में बैंक से पैसे ले लिए थे.

as6f3m5

24 घंटे के बाद मकान की सील खोलने आए बैंक के अधिकारी के सामने एक मां अपने आंसू नहीं रोक पाई. बुधवार दोपहर तीन बजे डबुआ कॉलोनी के इस मकान का सील खुली तब जाकर बुजुर्ग दंपत्ति का जवान लड़का नरेश बाहर आ पाया. हालांकि नरेश का कहना है कि उसके पिता को धोखे से 2014 में 20 लाख रुपये लोन दे दिए गए थे. नरेश ने कहा सर ये लोन हमने लिया ही नहीं. अनिल बधावन नाम के नाम से नोटिस आ रहा है. उसी ने मकान के नाम से लोन लिया है.

k75ur5o8

डबुआ कॉलोनी में रहने वाले ज्यादातर लोग छोटे मोटे काम नजदीक की फैक्ट्रियों में करते हैं. इनकी शिकायत है कि बैंक में बिचौलियों की मदद से कई लोगों को लोन देकर धोखाधड़ी में फंसाया गया है.

VIDEO : घर समेत युवक को किया सील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank, House Sealed, Faridabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com