विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

दिल्ली : कनॉट प्लेस पर वाहनों की आवजाही बंद करने की योजना अटकी

इलाके को वाहनों से मुक्त करने की योजना पर छह महीने बाद भी नहीं हो सका अमल

दिल्ली : कनॉट प्लेस पर वाहनों की आवजाही बंद करने की योजना अटकी
दिल्ली के कनॉट प्लेस को व्हीकल फ्री जोन बनाने की योजना पर अमल नहीं हो पा रहा है.
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में हुई थी बैठक
  • पायलट योजना के तहत तीन महीने के लिए वाहन मुक्त किया जाना है
  • व्यापारी इस कदम से नाराज, हड़ताल करने की धमकी
नई दिल्ली: कनॉट प्लेस को वाहन मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के छह महीने बाद भी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को अभी योजना को लागू करने के रास्ते तलाशने हैं.

इस साल जनवरी में तत्कालीन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद फरवरी से कनॉट प्लेस के मध्य और आंतरिक (इनर) सर्किल की सड़कों को वाहन मुक्त करने का ऐलान किया था. इस बैठक में मंत्रालय, एनडीएमसी और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शिरकत की थी.

योजना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के बीचोंबीच स्थित कनॉट प्लेस के मध्य और आंतरिक सर्किल को पायलट योजना के आधार पर तीन महीने के लिए वाहन मुक्त किया जाना है. इस योजना का लक्ष्य क्षेत्र में वाहनों की संख्या को कम करना है.

यह भी पढ़ें : कनॉट प्‍लेस फरवरी से तीन महीने के लिए वाहन मुक्त होगा, केवल पैदल जा सकेंगे लोग

बहरहाल, योजना पर अभी अमल होना है क्योंकि नगर निकाय विचार को लागू करने के लिए रास्ते तलाश रही है.

यह भी पढ़ें : ऑफिस के लिए कनॉट प्लेस दुनिया का नौवां सबसे महंगा स्थान : सीबीआरई

एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम योजना को लागू के लिए रास्तों को तलाशने के वास्ते यातायात पुलिस के साथ चर्चा कर रहे हैं. आखिरी मील तक की कनेक्टिविटी के लिए ई-रिक्शा और पर्याप्त पार्किंग सुविधा का प्रबंधन करना प्रमुख चुनौतियां हैं. हम इस पर काम कर रहे हैं.’’ शॉपिंग हब के व्यापारी इस कदम से नाराज हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर योजना को अमलीजामा पहनाया गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे. उनका कहना है कि इससे उनके कारोबार पर असर पड़ सकता है.

VIDEO : कनॉट प्लेस की पुरानी होतीं इमारतें


नगर निकाय के अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम कारोबारियों के साथ आम सहमति बनाने की प्रक्रिया में है और हमें यकीन है कि योजना की वजह से आने वाले लोगों की संख्या पर असर नहीं पड़ेगा.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Connaught Place, Delhi, Connaught Place Vehicle Free
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com