विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने दी मुकदमे की मंजूरी

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार (AAP) में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं हैं.

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने दी मुकदमे की मंजूरी
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं.
  • सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें
  • आय से अधित संपत्ति का मामला
  • गृह मंत्रालय ने दी मुकदमें की मंजूरी
नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार (AAP) में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं हैं. सूत्रों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुक़दमे की गृह मंत्रालय ने दी मंज़ूरी दे दी है. बता दें कि सीबीआई ने 24 अगस्त 2017 को मामला दर्ज किया था. बता दें कि इसी साल मई महीने में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास समेत 6 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी हुई थी.
 
सत्येंद्र जैन पर आरोप था कि अनुभवहीन लोगों को बेहतरीन कहकर पीडब्लयूडी में क्रिएटिव टीम में लाया गया. लगभग दो दर्जन लोगों को बिना अनुमति के बड़ी-बड़ी रकम की सैलरी के तौर पर दी गई, जिसके चलते सरकार को करोड़ों का घाटा हुआ. इतना ही नहीं, एलजी से भी इस टीम को बनाने की अनुमति नहीं ली गई थी. 

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर CBI की रेड, CM केजरीवाल ने पूछा- PM मोदी क्या चाहते हैं

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने इससे पहले तीन अप्रैल को भी कथित अवैध आय के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन से पांच घंटों तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया था. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में आप नेता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को संज्ञान में लेते हुए ईडी ने पिछले साल अगस्त में जैन और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

VIDEO: सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, तीन संपत्तियों के कागजात बरामद
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satyendra Kumar Jain, CBI, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com