दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में आरबीएल बैंक के पूर्व असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट नागेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि नागेंद्र कुमार ने 19 करोड़ 80 लाख रुपये अपने खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे. इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने एक एफआईआर दर्ज की थी और जांच की जा रही थी.
आरबीएल बैंक की तरफ से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दी गई थी कि नागेंद्र कुमार जो नई दिल्ली बाराखंबा रोड की शाखा में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात हैं, उन्होंने 7 अगस्त 2020 को बैंक के दो अकाउंट होल्डर के अकाउंट से 19 करोड़ 80 लाख अपने दो अलग-अलग बैंकों के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बात का पता बैंक को तब चला जब आरबीएल बैंक के अकाउंट होल्डर ने कैश में गड़बड़ी की शिकायत की थी. जांच में जब बैंक को पता लगा कि इस तरीके से नागेंद्र कुमार ने अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं तो आरबीएल बैंक ने बैंकों से पैसे रिटर्न करने का आग्रह किया था.
जानकारी के मुताबिक नागेंद्र कुमार ने अपने पद का फायदा उठाते हुए इस रकम को ट्रांसफर कर दिया था. बैंक के अनुरोध पर कुछ रकम तो एक बैंक ने वापस कर दी थी, लेकिन कुछ रकम टेक्निकल कारणों से नहीं रिटर्न हुई थी. रकम ट्रांसफर करने के बाद नागेंद्र कुमार ने उसी दिन ईमेल से अपना इस्तीफा भेज दिया था.
केस दर्ज करने के बाद जब पुलिस नागेंद्र की तलाश में निकली तो पता लगा कि वह गायब हो चुका है. पुलिस लगातार नागेंद्र को तलाश रही थी इस बीच पुलिस को पता लगा कि नागेंद्र कुमार वसंत कुंज इलाके में है जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने नागेंद्र कुमार को 13 जनवरी को वसंत कुंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें -
-- नितिन गडकरी के नागपुर ऑफिस में आया धमकी भरा फोन, जांच में जुटी पुलिस
-- "मिलावटी दवा उत्पाद" : अमेरिकी नियामक ने सन फार्मा के गुजरात प्लांट को दी चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं