विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

रामजस कॉलेज ने गुरुकुल तरीके से शिक्षा देने की योजना से इनकार किया

कॉलेज के स्टॉफ काउंसिल के सचिव शिशिर कुमार झा ने बताया कि प्रिंसिपल और उनके सहित केवल तीन व्यक्ति ही आधिकारिक बयान जारी करने के लिए अधिकृत हैं.

रामजस कॉलेज ने गुरुकुल तरीके से शिक्षा देने की योजना से इनकार किया
दिल्ली का रामजस कॉलेज.
  • गुरुकुल तरीके से शिक्षा देने की योजना के बारे में खबरें सामने आईं
  • कॉलेज के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है.
  • जारी किये गलत बयानों को व्यक्तिगत राय के रूप में देखा जा सकता है.
नई दिल्ली: रामजस कॉलेज में गुरुकुल तरीके से शिक्षा देने की योजना के बारे में खबरें सामने आने के बाद कॉलेज के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है.

कॉलेज के स्टॉफ काउंसिल के सचिव शिशिर कुमार झा ने बताया कि प्रिंसिपल और उनके सहित केवल तीन व्यक्ति ही आधिकारिक बयान जारी करने के लिए अधिकृत हैं.

उन्होंने बताया, ‘‘गुरुकुल तरीके से शिक्षा व्यवस्था रामजस कॉलेज में नहीं अपनायी जा रही. इस तरह का कोई एजेंडा यहां नहीं है. जारी किये गलत बयानों को व्यक्तिगत राय के रूप में देखा जा सकता है.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramjas College, Gurukul System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com