अरविंद केजरीवाल.
नई दिल्ली:
बीजेपी की युवा इकाई के एक नेता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप प्रवक्ता संजय सिंह पर दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मामला दायर करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा से कथित बदसलूकी करने वाले व्यक्ति की तरह पेश किया गया.
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अंकित भारद्वाज ने कहा कि आपराधिक मानहानि शिकायत दायर करायी गई क्योंकि केजरीवाल और सिंह दोनों ने मामले में उनके कानूनी नोटिस का जवाब नहीं दिया.
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आप नेताओं ने 10 मई को मिश्रा से बदसलूकी के लिए मीडिया में उन्हें गलत तरीके से आरोपी ठहराया जबकि कथित अपराध के लिए घटनास्थल पर पकड़ा गया व्यक्ति उनकी अपनी ही पार्टी से जुड़ा था.
शिकायतकर्ता ने वकील योगेश स्वरूप के जरिए दायर शिकायत में कहा है, ‘‘शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा समाचार देखने वाले पार्टी नेताओं, रिश्तेदारों, दोस्तों, लोगों के बीच धूमिल हुई.’’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ankit Bhardwaj, Arvind Kejriwal, Defamation Case, अंकित भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल, मानहानि मामला