विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

नोएडा में बदमाशों ने ट्रक चालक की हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंका

सीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त ट्रक चालक हरफूल के तौर पर हुई. मृतक के बेटे विनोद ने थाना बादलपुर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

नोएडा में बदमाशों ने ट्रक चालक की हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंका
नोएडा: बादलपुर क्षेत्र के एनटीपीसी बाईपास के पास एक ट्रक चालक की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया. ग्रेटर नोएडा तृतीय के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस को बीती रात एनटीपीसी रोड पर झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की जानकारी मिली थी. 

मुंबई : मालवणी पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर बनी हत्या की वजह

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां पहुंच शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त ट्रक चालक हरफूल के तौर पर हुई. मृतक के बेटे विनोद ने थाना बादलपुर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

दिल्ली में पत्नी समेत दो महिलाओं की हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ट्रक चालक के साथ एक लड़का कई दिनों से रह रहा था, जो वारदात के बाद से लापता है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक का ट्रक घटना स्थल से कुछ दूर खड़ा मिला है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Truck Driver Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com