विज्ञापन

नोएडा में रैपिडो ड्राइवर महिला को किया 'आई लव यू' का मैसेज, फिर बोला- जाओ शिकायत कर दो

गीतिका ने लिंक्डइन पर पूछा कि आखिर वह राइडर शिकायत को लेकर इतना बेफिक्र क्यों था. क्या इस तरह की हरकत का कोई नतीजा नहीं होता? परेशान गीतिका ने आगे लिखा-इस देश में एक महिला होना मुश्किल है

नोएडा में रैपिडो ड्राइवर महिला को किया 'आई लव यू' का मैसेज, फिर बोला- जाओ शिकायत कर दो
रपिडो राइडर ने महिला को पर्सनल मैसेज भेजकर किया परेशान.
  • नोएडा में रैपिडो के एक राइडर ने महिला ग्राहक को 'आई लव यू' जैसे पर्सनल मैसेज भेजकर परेशान किया
  • महिला ने राइडर के मैसेज के स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर साझा कर शिकायत की
  • राइडर ने महिला की शिकायत की धमकी पर कहा- जाओ कर दो शिकायत

ऑनलाइन राइड ऐप रेपिडो में एक बार फिर से सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. नोएडा में एक रैपिडो राइडर द्वारा पोर्टर सर्विस लेने वाली महिला को आई लव यू जैसे पर्सनल मैसेज भेजकर परेशान किए जाने का मामला सामने आया है. महिला ने जब पुलिस में उसकी शिकायत करने की चेतावनी दी तो भी वह बिल्कुल नहीं डरा. उसने यहां तक कह दिया कि जाओ कर दो मेरी शिकायत रैपिडो कंपनी से.

महिला को राइडर ने भेजा I Love You का मैसेज

दरअसल नोएडा में रहने वाली गीतिका नाम की महिला ने एक पार्सल मंगवाया था. पार्सल डिलीवरी के बाद राइडर ने महिला को पर्सनल मैसेज भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया. राइडर की इस हरकत से परेशान गीतिका श्रीवास्तव ने उसकी चैट का स्क्रीन शॉट लेकर लिंक्डइन पर शेयर किया.

महिला ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

राइडर के मैसेज के स्क्रीनशॉट को गीतका ने लिंक्डइन पर शेयर किया, जिसमें 'हेलो, कैसी हो आप?' और फिर 'आई लव यू' लिखा था. जब चैट पर गीतिका ने उसे दोबारा मैसेज न करने और उसकी शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी तो उसने कहा- हां कर दो जाओ, रैपिडो से शिकायत कर दो.

Latest and Breaking News on NDTV

गीतिका ने लिंक्डइन पर पूछा कि आखिर वह राइडर  शिकायत को लेकर इतना बेफिक्र क्यों था. क्या इस तरह की हरकत का कोई नतीजा नहीं होता? परेशान गीतिका ने आगे लिखा-इस देश में एक महिला होना मुश्किल है. लगता है कि बिना डिलीवरी वालों से परेशान हुए अब आप रैपिडो से एक पार्सल डिलीवरी भी बुक नहीं कर सकते.

महिला ने रौपिडो के कामकाज पर उठाए सवाल

इसके साथ ही गीतिका ने रैपिडो के डिलीवरी पार्टनर्स को काम पर रखने और उनकी निगरानी करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, 'देखिए वह कितना बेफिक्र है और मुझसे शिकायत करने के लिए कह रहा है. क्या इसका मतलब है कि उसे कोई सजा नहीं मिलेगी? क्या कंपनी ने किस तरह के राइडर्स को काम पर रखा है?'

रैपिडो ने मांगी माफी

गीतिका की इस पोस्ट पर रैपिडो ने उनके साथ हुई घटना के लिए माफी मांगी. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के कथित व्यवहार को लेकर उनकी चिंता को समझती है. रैपिडो इस तरह के मामलों को बहुत गंभीरता से लेती है. ग्राहक की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान उनकी प्राथमिकता है. 

ये भी पढे़ं-रैपिडो कैब ड्राइवर ने रक्षा बंधन पर महिला से मांगे एक्स्ट्रा 200 रुपये, कहा- 'ये डिपार्चर का चार्ज है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rapido, Noida News, Rapido Rider, Rapido Rider Shameful Act, Rapido App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com