अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिल गया है. भुवी को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली हांगकांग सिक्स सीरीज में आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. भारतीय टीम के अन्य सदस्य क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन हैं. शशांक को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं. इस टूर्नामेंट के मैचों में केवल छह खिलाड़ी भाग लेते हैं. भुवनेश्वर के पास इंटरनेशनल और आईपीएल का सालों का अनुभव है और वह नई गेंद से प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं, जबकि क्रुणाल पंड्या अदद ऑलराउंडर हैं. नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जबकि शशांक सिंह और राहुल तेवतिया अच्छे फिनिशर हैं। नटराजन की तेज गेंदबाजी भी अंतर पैदा कर सकती है.
मैदान पर सिर्फ 6 खिलाड़ियों के साथ खेले जाने वाले 'हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस' फॉर्मेट में जमने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता. मैच तेज रफ्तार और ज्यादा स्कोर वाले होते हैं और इनमें अटैकिंग क्रिकेट पर जोर दिया जाता है. बल्लेबाजों को आक्रामक बैटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और हर खिलाड़ी से हर विभाग में योगदान की उम्मीद की जाती है.
टीम इंडिया की स्क्वाड इस प्रकार है:
भुवनेश्वर कुमार (कप्तान) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
क्रुणाल पांड्या - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शशांक सिंह - पंजाब किंग्स
राहुल तेवतिया - गुजरात टाइटंस
नीतीश राणा - दिल्ली कैपिटल्स
राहुल त्रिपाठी - कोलकाता नाइट राइडर्स
टी. नटराजन - दिल्ली कैपिटल्स
यह भी पढ़ें | सबसे तेज 2000 T20I रन, विराट कोहली नंबर 1, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब
यह भी पढ़ें | पथिरागे के 88.55 थ्रो के साथ गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने किया रिएक्ट, बोले- फिट होकर लौटते ही
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? गौतम गंभीर ने दिया जवाब, बोले- संजू-अभिषेक के रहते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं