विज्ञापन

पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन हैं शामिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने इससे पहले वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने में सफल रही थी. टी-20 में वेस्टइंडीज की टीम एक मजबूत टीम है.

पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन हैं शामिल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच 6 अक्टूबर को

 वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद अब भारतीय टीम टी-20  सीरीज मेंं वेस्टइंडीज का मुकाबला करने वाली है, टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 5 मैच खेलेंगे. सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में  सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है. साल 2009 से लेकर अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है.

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. हालांकि, इस मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर जरूर दी थी.वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया ने बढ़िया चेज करते हुए 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था. 

अब जब टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है तो इस बार का यह सीरीज काफी अलग है.दरअसल, इस बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो कैरेबियन टीम के साथ टी-20 में पहली बार मुकाबला करेंगे. 

वैभव सूर्यवंशी

15 साल के युवा दिग्गज पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था. अबतक वैभव ने  6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए  हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. वेस्टइंडीज के खिलाफ यह टी-20 सीरीज वैभव के लिए काफी अहम होने वाला है. हाल ही में हुए अफगानिस्तान और जापान के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव को खेलने के मौका नहीं मिल पाया था. 

मयंक यादव

मयंक यादव भी पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने मैदान पर उतरेंगे. मयंक ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल  किया है. मयंक चोट से ज्यादा परेशान रहे हैं जिसके कारण उन्हें लगातार टीम से अंदर-बाहर रहना पड़ा है. ऐसे में यह सीरीज मयंक यादव के लिए काफी अहम होने वाला है. मयंक ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर अबतक 9 विकेट लेने में सफलता हासिल की है. 

प्रिंस यादव

23 साल के प्रिंस यादव के लिए यह पहला मौका होगा, जब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेंगे. प्रिंस ने अब तक भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं. प्रिंस भारत के सबसे उभरते हुए तेज गेंदबाज में से एक हैं.

नितीश कुमार रेड्डी

नितीश कुमार रेड्डी भी पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेंगे. नितीश ने अब तक भारत के लिए 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और कुल 91 रन बनाए हैं, नितीश ने एक अर्धशतक भी जमाए हैं. गेंदबाजी में उनके नाम 9 विकेट दर्ज है. नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या के बाद भारत के दूसरे एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं जो अपने खेल से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. टी-20 सीरीज में नितीश कुमार रेड्डी पर भी सबकी नजर रहेगी. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

यह भी पढ़ें | 10 छक्के, 8 चौके और 130 रन, डिविलियर्स-गेल की आतिशी पारियों ने मचाया गदर, WCL में हुआ डबल धमाका

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज से हार के बाद फूटा भारतीय खिलाड़ी का गुस्सा, बोले- 'ODI टीम पीछे की ओर जा रही है'

यह भी पढ़ें | रोहित नंबर 1, सचिन नंबर-2, गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बैटर्स

टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स)
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (होलकर स्टेडियम)
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
  • पांचवा टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com