विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2016

थम गई नजीब जंग की केजरीवाल से 'जंग', अब लौटेंगे 'पहले प्यार' के पास...

थम गई नजीब जंग की केजरीवाल से 'जंग', अब लौटेंगे 'पहले प्यार' के पास...
नई दिल्ली: माना जा रहा है कि लगभग साढ़े तीन साल तक केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली का उपराज्यपाल रहने के बाद गुरुवार को पद से इस्तीफा देने वाले नजीब जंग अपने 'पहले प्यार', यानी शिक्षण, के पास लौट आएंगे.

दिल्ली में ही जन्मे और पले-बढ़े नजीब जंग ने सेंट कोलम्बा'स स्कूल में पढ़ाई के बाद सेंट स्टीफन्'स कॉलेज से इतिहास में स्नातक तथा स्नातकोत्तर की उपाधियां हासिल कीं. उसके बाद वह सामाजिक नीतियों व विकासशील देशों में योजनाओं पर एमएससी की उपाधि लेने के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़े.

वर्ष 1973 में नजीब जंग भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बने, और मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे. नजीब जंग वर्ष 1994 से 1999 में इस्तीफा देने तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे.

बाद में नजीब जंग ने एशियन डेवलपमेंट बैंक में वरिष्ठ ऊर्जा विशेषज्ञ के रूप में भी सेवाएं दीं. वह यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी स्टडीज़ के फेलो भी रहे तथा दिल्ली स्थित ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन में एनर्जी रिसर्च के निदेशक भी रहे हैं.

नजीब जंग का शिक्षण के क्षेत्र से भी खासा जुड़ाव रहा है, और वह वर्ष 2009 से 2013 के बीच दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 13वें कुलपति के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नजीब जंग, दिल्ली उपराज्यपाल, नजीब जंग का इस्तीफा, नजीब जंग का त्यागपत्र, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, अरविंद केजरीवाल, Najeeb Jung, Delhi LG, Najeeb Jung Resignation, Jamia Millia Islamia University, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com