विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

ITO मेट्रो स्टेशन पर लड़की को छेड़ने वाला युवक गिरफ्तार, CCTV से मिला था सुराग

पुलिस ने बताया कि 10 मिनट के भीतर ही उसने दो लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. वारदात के समय आरोपी ने शराब पी रखी थी.

ITO मेट्रो स्टेशन पर लड़की को छेड़ने वाला युवक गिरफ्तार, CCTV से मिला था सुराग
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के आईटीओ स्टेशन पर सोमवार रात को महिला पत्रकार से हुई छेड़छाड़ की घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान अखिलेश (25) के रूप में हुई है.

दिल्ली : शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी

पुलिस ने बताया कि 10 मिनट के भीतर ही उसने दो लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. वारदात के समय आरोपी ने शराब पी रखी थी. आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 की सीढ़ियों से उतरते वक्त एक शख्स ने उनके साथ छेड़खानी की.

Video- मेट्रो किराए पर सियासी कुश्ती, पार्टियों में लगी मुद्दे को कैश कराने की होड़

मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को अहम क्लू मिला. पुलिस ने आरोपी की फोटो निकालकर आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com