विज्ञापन

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 13 अगस्त को कहां मिल रहा सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा, चेक करें ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी. आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए 13 अगस्त को दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत अपने शहर का लेटेस्ट भाव...

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 13 अगस्त को कहां मिल रहा सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा, चेक करें ताजा भाव
Petrol diesel price in india Today: 13 अगस्त को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट...

Petrol Diesel Prices On August 13: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने 13 अगस्त 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. आज ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ शहरों में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी या कमी देखने को मिली है.बता दें कि अलग-अलग राज्यों में VAT और दूसरे स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के रेट हर शहर में अलग होते हैं. 

यही वजह है कि दिल्ली, नोएडा, मुंबई, कोलकाता और दूसरे शहरों में तेल की कीमतें अलग-अलग हैं. ऐसे में अगर आज कार या बाइक से बाहर निकलने वाले हैं और पेट्रोल-डीजल भरवाने का प्लान है, तो पहले अपने शहर का नया रेट जरूर चेक कर लें. 

आज दिल्ली-मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का रेट

  • दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.
  • नोएडा में आज पेट्रोल ₹101.52 प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं डीजल ₹94.99 प्रति लीटर है.
  • मुंबई में आज पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.
  • चेन्नई में आज पेट्रोल ₹107.78 और डीजल ₹99.56 प्रति लीटर है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर है. 
  • बेंगलुरु में पेट्रोल ₹111.68 और डीजल ₹99.56 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹108.97 और डीजल ₹100.68 प्रति लीटर है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर है. 
  • जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर है.
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है. 
  • पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर मिल रहा है.

बता दें कि चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹102.61 और डीजल ₹94.52 प्रति लीटर है. यहां पेट्रोल ₹1.07 और डीजल ₹5.05 महंगा हुआ है.

आज सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल कहां मिल रहा है?

अगर बड़े शहरों में सबसे महंगे पेट्रोल की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा ₹115.69 प्रति लीटर है. इसके बाद कोलकाता में ₹113.51, पटना में ₹113.37 और जयपुर में ₹112.69 प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. डीजल की बात करें तो हैदराबाद में इसका भाव सबसे ज्यादा ₹103.82 प्रति लीटर है. इसके बाद भुवनेश्वर में ₹100.68 और चेन्नई -बेंगलुरु में ₹99.56 प्रति लीटर डीजल मिल रहा है.

आज सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिल रहा है?

आज दिए गए शहरों के रेट के मुताबिक, पेट्रोल सबसे सस्ता नोएडा में ₹101.52 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं डीजल की सबसे कम कीमत चंडीगढ़ में ₹94.52 प्रति लीटर है. यानी इन प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल के लिए नोएडा और डीजल के लिए चंडीगढ़ सबसे सस्ता शहर है.

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली. 2026 में ग्लोबल ऑयल डिमांड के अनुमान में कटौती और ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध से पैदा हुई सप्लाई बाधाओं के बीच तेल की कीमतें करीब 1 डॉलर से ज्यादा नीचे आईं.

ब्रेंट क्रूड $1.29 यानी 1.5% गिरकर $87.69 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI आज दिल्ली $1.30 यानी 1.6% गिरकर $81.97 प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, OPEC ने अपनी मंथली रिपोर्ट में 2026 के लिए दुनिया की तेल मांग में बढ़ोतरी का अनुमान घटाकर 5.80 लाख बैरल प्रतिदिन कर दिया है.

घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का आज का रेट?

आप घर बैठे भी अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट पता कर सकते हैं. इसके लिए हर दिन पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है. बस एक SMS से आपको ्पने शहर का ताजा रेट पता लग जाएगा.

  • इंडियन ऑयल के ग्राहक "RSP" लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं.
  • भारत पेट्रोलियम के ग्राहक "RSP" लिखकर 9223112222 पर SMS भेजकर आज का भाव जान सकते हैं.
  • वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक "HP Price" लिखकर 9222201122 पर SMS कर सकते हैं.

इस तरह घर से निकलने से पहले ही आपको पता चल जाएगा कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rate Today, Petrol Diesel Price In India, Fuel Price Today, Oil Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com