प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
दिल्ली के गोविंदपुरी से लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है. दरअसल गोविंदपुरी में रहने वाले 45 साल के चंद्रशेखर दुबे हरिद्वार में चल रहे नवामी गंगे प्रोजेक्ट में कांट्रेक्ट पर नौकरी करते हैं. 4 दिसंबर को जब वो दिल्ली वापस अपने घर वापस आ रहे थे. ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही वो अपने घर की तरफ चलने लगे उन्हें अहसास हुआ की कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं. जब तक कुछ समझ आता सीसीटीवी में दिख रहे ये 3 लड़के उन पर हमला कर देते हैं.
दिल्ली में गैंगवार : 23 अक्टूबर को हुई हत्याओं का CCTV से मिला सुराग
एक लड़का डंडे से हमला करता है. जबकि उसके साथी साथी बैग छीनने की कोशिश करने लगते हैं. हालांकि पीड़ित चंद्रशेखर बदमाशों से काफी देर तक संघर्ष किया. लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा होने की वजह से वह ज्यादातर देर तक मुकाबला नहीं कर पाये.
वीडियो : सीसीटीवी में कैद हुआ गैंगवार
इसी दौरान बदमाश दोनों बैग, मोबाइल और इनके पैसे लेकर फरार हो गए. मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं जहां लूट की वारदात से इलाके में दहशत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Crime In Delhi