राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सोंमें शुक्रवार जमकर बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Delhi wakes up to rain lashing several parts of the city
— ANI (@ANI) June 30, 2023
(Visuals from Akshardham) pic.twitter.com/hXjUbK621q
आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि इस बीच, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने शहर के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है.
आईएमडी मौसम से जुड़ी चेतावनी के लिए चार रंगों का इस्तेमाल करता है जिसमें 'ग्रीन' का अर्थ है कि कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है, 'येलो' का अर्थ है कि नजर रखें और अद्यतन जानकारी लेते रहें, 'ऑरेंज' का अर्थ है कि किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें और 'रेड' का अर्थ है कि अविलंब कार्रवाई करें.
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता जो सुबह 8.30 बजे 100 प्रतिशत थी, शाम 5.30 बजे 70 प्रतिशत दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 101 दर्ज किया गया जो कि मध्यम की श्रेणी में आता है.
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.
दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 30 जून से दो जुलाई तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें -
-- कैबिनेट में फेरबदल को लेकर LG-केजरीवाल में तनातनी, आतिशी को मिल सकता है अतिरिक्त प्रभार
-- शरद पवार ने UCC पर मांगा स्पष्टीकरण, संसद और विधासभा में महिला आरक्षण लागू करने पर दिया जोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं