आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
राज्यसभा टिकट से दरकिनार किए गए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पार्टी के भीतर अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजस्थान में चुनाव प्रचार की उनकी योजना पर भी ध्यान नहीं दे रहा. आम आदमी पार्टी के एक सदस्य ने बताया कि राजस्थान में पार्टी के प्रभारी विश्वास ने नेतृत्व से समर्थन नहीं मिलने के कारण प्रचार रोक दिया.
यह भी पढ़ें : गोपाल राय के आरोपों पर कुमार विश्वास का पलटवार, कहा- मेरे खिलाफ हर रोज नए-नए 'कटप्पा' आते हैं
चंदे की राशि जमा करने के लिए एक बैंक खाता खोलने की विश्वास की मांग पर पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए राज्य में विधायकों के प्रचार और चंदे की राशि जमा करने के लिए बैंक खाता खोलने के विश्वास की मांग पर पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई जवाब नहीं आया.
VIDEO : विश्वास ने किया 'विश्वाघात', इसलिए नहीं भेज गए राज्यसभा : आप
सदस्य ने कहा, 'अगर कुमार विश्वास को केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन नहीं होगा तो लोग उनपर भरोसा क्यों करेंगे.' घटनाएं कुमार विश्वास के अलग-थलग पड़ने का संकेत देती है. हालांकि, कुमार विश्वास के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे और अपने खिलाफ नेतृत्व के कदमों का इंतजार करेंगे.
(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं