विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2019

परिजनों ने दर्ज कराई अपहरण की शिकायत, दो दिन बाद बेटा गर्लफ्रेंड का इंतजार करता पार्क में मिला

नोएडा में दो दिन पहले कथित तौर पर अगवा किया गया 30 वर्षीय शख्स सोमवार को एक पार्क में मिला जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा था.

परिजनों ने दर्ज कराई अपहरण की शिकायत, दो दिन बाद बेटा गर्लफ्रेंड का इंतजार करता पार्क में मिला
प्रतीकात्मक फोटो
  • परिजनों ने दर्ज कराई थी अपहरण की शिकायत
  • दो दिन बाद बेटा गर्लफ्रेंड का इंतजार करता पार्क में मिला
  • नोएडा के छलेरा गांव की घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

नोएडा में दो दिन पहले कथित तौर पर अगवा किया गया 30 वर्षीय शख्स सोमवार को एक पार्क में मिला जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने बताया कि नोएडा के छलेरा गांव का निवासी तथा सेक्टर 68 में एक निजी कंपनी के लिए काम करने वाला रवि शनिवार की शाम वह लापता हो गया था जिसके बाद उसके परिवार ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी. एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शख्स के भाई ने एक्सप्रेसवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और भादंसं की धारा 367 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

नोएडा: 21 साल की लड़की ने पहले हाथ की नस काटी फिर चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया, "पुलिस पार्टियां रवि की तलाश कर रही थी जो आज सेक्टर 132 के पार्क में मिला." थाना प्रभारी ने बताया, "पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह विवाहित है लेकिन उसका विवाहेतर संबंध था. उसके पारिवारिक जीवन में इस वजह से परेशानी चल रही थी और इसी के चलते वह काम के बाद शनिवार को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राजस्थान भागने वाला था."

हिरासत में लिए गए 17 अवैध प्रवासी विदेशी नागरिक पुलिस हिरासत से भागे

इससे पहले एक दूसरे मामले में नोएडा स्थित अपने घर के पास से पिछले हफ्ते अगवा किए गए छह साल के बच्चे को लखनऊ से बरामद किया गया था और इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी थी. पुलिस ने बताया था कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मूल निवासी इस दंपति के अलावा जिस व्यक्ति ने लखनऊ में उनके ठहरने की व्यवस्था की थी उसे भी गिरफ्तार किया गया था. 

VIDEO: उदयपुर में भीड़ ने हेड कॉन्सटेबल को पीट-पीट कर मार डाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com