विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

कपिल मिश्रा ने फिर बढ़ाई अरविंद केजरीवाल की मुसीबत, पार्टी के तीन विधायकों पर दर्ज कराई हत्या के प्रयास की शिकायत

यह घटना 30 मई की है. जब विधानसभा के भीतर कपिल मिश्रा से मारपीट की गई थी. 

कपिल मिश्रा ने फिर बढ़ाई अरविंद केजरीवाल की मुसीबत, पार्टी के तीन विधायकों पर दर्ज कराई हत्या के प्रयास की शिकायत
कपिल मिश्रा की तस्वीर
  • कपिल मिश्रा के साथ विधानसभा में मारपीट की गई
  • वीडियो फुटेज में उन्हें पार्टी विधायक घेरे देखे गए.
  • कपिल मिश्रा ने आज मामले में शिकायत दर्ज कराई.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री  कपिल मिश्रा ने सिविल लाइंस थाने में आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों अमानतुल्ला, मदन लाल और जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास करने की शिकायत दर्ज़ कराई है. यह घटना 30 मई की है. जब विधानसभा के भीतर कपिल मिश्रा से मारपीट की गई थी. 

पार्टी ने निलंबित कपिल मिश्रा का कहना है कि उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की गई. मिश्रा ने कहा कि  मार्शलों ने उन्हें आम आदमी पार्टी के विधायकों के हमले से बचाया. कपिल मिश्रा का आरोप है कि मनीष सिसोदिया के इशारे पर ये सब किया गया है. उन्होंने  कहा कि कानून के जानकारों से राय लेने के बाद शिकायत दर्ज़ कराई गई है.

माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई कर सकती है कार्यवाही. कपिल मिश्रा ने पेन ड्राइव में घटना का वीडियो फ़ुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Mishra, Arvind Kejriwal, Delhi Assembly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com