विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2020

दिल्ली : ITBP जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने दिल्ली (Delhi) के करोलबाग इलाके में शुक्रवार शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

दिल्ली : ITBP जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस
ITBP जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी. (सांकेतिक तस्वीर)
  • दिल्ली के करोलबाग की घटना
  • सर्विस रायफल से की आत्महत्या
  • खुदकुशी के कारण तलाश रही पुलिस
नई दिल्ली:

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने दिल्ली (Delhi) के करोलबाग इलाके में शुक्रवार शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक जवान करोलबाग इलाके में अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद बस का इंतजार कर रहा था. इसी बीच उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. मृतक की पहचान 31 साल के संदीप कुमार के रुप में हुई है. संदीप गोरखपुर का रहने था. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

मध्य दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक, संदीप कुमार संगम विहार स्थित आईटीबीपी की 22वीं बटालियन में तैनात थे. वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार को अरेंजमेट ड्यूटी के लिए करोलबाग इलाके में आए हुए थे. संदीप 2009 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे. घटना की जानकारी आईटीबीपी के अधिकारियों सहित संदीप कुमार के परिजनों को दे गई है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: (555)123-456 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITBP, ITBP Personnel Suicide, Itbp Jawan Shot Himself, Delhi Police, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com