विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

Delhi CAA Clash: दिल्ली में कैसे हुई हिंसा की शुरूआत, जानिए इसके बारे में सब कुछ

दर्जनों गाड़ियों, पेट्रोल पंप और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया. पिछले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा की यह दूसरी घटना थी.

Delhi CAA Clash: दिल्ली में कैसे हुई हिंसा की शुरूआत, जानिए इसके बारे में सब कुछ
दिल्ली में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. (फाइल फोटो)
  • दिल्ली हिंसा में पांच लोगों की मौत
  • कई पुलिसकर्मियों समेत दर्जनों घायल
  • संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Delhi CAA Clash) में सोमवार रात भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई. भजनपुरा, करावल नगर, बाबरपुर, मौजपुर, गोकुलपुरी और चांदबाग इलाके में दो गुटों में जमकर हिंसा हुई. एक ओर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोधी थे और एक ओर इसके समर्थक. दोनों ओर से पथराव हुआ, गोलीबारी हुई और पेट्रोल बम भी फेंके गए. दर्जनों गाड़ियों, पेट्रोल पंप और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया. पिछले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा की यह दूसरी घटना थी. आखिर इसकी शुरूआत कैसे हुई और कैसे देखते ही देखते पूरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली इसकी चपेट में आ गई.

दरअसल शनिवार रात सैकड़ों महिलाएं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास CAA के खिलाफ धरने पर बैठ गईं. धरना प्रदर्शन की वजह से सड़क बाधित हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील की, लेकिन वह नहीं माने. जिसके बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने रोड ब्लॉक किए जाने के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट कर CAA समर्थकों से रविवार दोपहर तीन बजे मौजपुर चौक आने को कहा. उसी शाम जाफराबाद इलाके में साढ़े चार बजे CAA विरोधियों और समर्थकों के बीच झड़प हो गई. दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई. पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष का दिल्ली पुलिस पर आरोप, कहा- दंगाइयों को दी जा रही खुली छूट

रविवार शाम कपिल मिश्रा ने एक और वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी वेदप्रकाश के साथ में नजर आ रहे हैं. कपिल धमकी भरे लहजे में कह रहे हैं कि वह और उनके समर्थक डोनाल्ड ट्रंप के दौरे तक इंतजार कर रहे हैं और उनके जाने के बाद वह दिल्ली पुलिस की भी नहीं सुनेंगे. वह यह सुनिश्चित करेंगे कि CAA विरोधियों द्वारा जाम की गईं सभी सड़कें खुल जाएं.

पीएम मोदी पर इल्तिजा मुफ्ती का हमला, कहा- "दिल्ली जल रही है, कश्मीरी अधिकारों से वंचित हैं और सरकार ट्रंप की यात्रा में व्यस्त"

जिसके बाद रविवार रात का कथित एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ लोग 'जय श्रीराम' का नारा लगाते हुए एक ट्रक में भरी ईंटें उतार रहे हैं. सोमवार सुबह से ही इन इलाकों में हालात तनावपूर्ण देखे जाने लगे और देखते ही देखते हिंसा भड़क उठी. मौजपुर में एक शख्स ने फायरिंग की. उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने उसकी पहचान शाहरुख के तौर पर की है. रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख को हिरासत में ले लिया गया है.

दिल्ली CAA हिंसा: मासूम सिद्धि, कनक और राम पूछ रहे हैं पुलिस कमिश्नर से पापा का कसूर?

सोमवार को जाफराबाद और मौजपुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहे. दूसरी ओर मौजपुर चौक पर ही लाउडस्पीकर से गाने बजाए जा रहे थे. एक गाने के बोल थे, 'जो मांगे आजादी देश में, भेजो पाकिस्तान उन्हें' और 'भारत का अभिमान है हिंदू भगवाधारी आएगा, पुकारती मां भारती खून से रंग भरो गोलियों के नाम की.' पुलिस उस चौक पर तैनात थी लेकिन उन्होंने इन गानों को बंद करवाने की कोई कोशिश नहीं की.

CAA Clash: दिल्ली हिंसा को लेकर बोले केजरीवाल- सभी से हिंसा छोड़ने की अपील करता हूं

दोपहर 12 बजे मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास CAA विरोधियों और समर्थकों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और स्थिति को काबू में किया. करीब 2 बजे CAA समर्थक जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की ओर आगे बढ़े और CAA विरोधी जाफराबाद से मौजपुर चौक की ओर आगे बढ़ने लगे. इनके बीच का फासला करीब एक किलोमीटर का था. हालात तनावपूर्ण होते देख कुछ पुलिसकर्मी झड़प रोकने के लिए बीच पॉइंट पर पहुंच गए.

अनुराग कश्यप का Tweet हुआ वायरल, बोले- Pro-CAA का मतलब एंटी मुस्लिम...

अतिरिक्त पुलिस फोर्स के पहुंचने से पहले दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी. वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए एक बार फिर आंसू गैस के गोले दागे. एक ऑटो रिक्शा को आग लगा दी गई. यह अभी साफ नहीं है कि किस ग्रुप ने आगजनी की शुरूआत की. देखते ही देखते उपद्रवियों ने दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. कई घरों और एक पेट्रोल पंप में भी आगजनी की गई.

दिल्ली CAA हिंसा : 6 इलाकों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी फूंक डाला, रातभर दुकानों में तोड़फोड़-लूटपाट

शाम 5 बजे इलाके में फिर से पथराव शुरू हो गया. देर शाम गोकुलपुरी इलाके स्थित एक टायर मार्केट में आग लगा दी गई. वहां करीब 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं. रातभर दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई. सुरक्षाबलों ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात काबू में किए. इस संवेदनशील इलाके में 800 से 900 पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है. संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है. मंगलवार सुबह भी मौजपुर इलाके में राहगीरों को पीटे जाने और बाबरपुर में पथराव की खबरें मिल रही हैं.

VIDEO: अपने ही शहर में इतना डर कभी नहीं लगा : मनीष सिसोदिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com