विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

दिल्ली का हरे-भरे लुटियंस जोन में भारी हानिकारक प्रदूषण, अध्ययन से हुआ खुलासा

राजधानी के लोधी रोड क्षेत्र में बेहद महीन हानिकारक पीएम 1 कणों की मौजूदगी

दिल्ली का हरे-भरे लुटियंस जोन में भारी हानिकारक प्रदूषण, अध्ययन से हुआ खुलासा
दिल्ली के हरे-भरे इलाके लुटियंस जोन में भारी हानिकारक प्रदूषण है.
  • पीएम 1 की औसत मात्रा क्रमश: 46, 49 और 20 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज
  • पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों से अधिक हानिकारक हैं पीएम 1
  • पीएम 1 अपने आकार के कारण सभी कणों से ज्यादा खतरनाक
नई दिल्ली: भारी प्रदूषण के बावजूद दिल्ली की गिनती दुनिया की सबसे हरी-भरी राजधानियों में होती है. दिल्ली का लुटियंस जोन इस शहर का हरियाली से सबसे ज्यादा आच्छादित इलाका है लेकिन यह भी प्रदूषण से मुक्त नहीं है. एक अध्ययन से खुलासा हुआ है कि लोधी रोड क्षेत्र में बेहद महीन पीएम 1 कणों की मौजूदगी है जो कि बेहद हानिकारक माने जाते हैं.  

अब यह धारणा रखना शायद गलत होगा कि हरियाली से घिरा दिल्ली का लुटियंस जोन शहर के अन्य इलाकों के मुकाबले कम प्रदूषित है. एक अध्ययन में लोधी रोड इलाके में बेहद महीन पीएम 1 कणों की मौजूदगी का पता चला है. यह कण ज्यादा महीन और पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों से अधिक हानिकारक हैं जो दिल्ली की आबोहवा में बहुतायत में मौजूद हैं.

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं शोध प्रणाली (सफर) के निगरानी केंद्र ने गर्मी, सर्दी और मानसून के दौरान पीएम 1 की औसत मात्रा क्रमश: 46, 49 और 20 माइक्रोग्राम्स प्रति घन मीटर के करीब दर्ज किया.

यह भी पढ़ें - प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली को ई-वाहनों की जरूरत : अरविंद केजरीवाल

सफर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि इस आंकड़े ने अभी तक लोगों का ज्यादा ध्यान नहीं खींचा है क्योंकि पीएम 1 के सुरक्षा मानकों को अभी परिभाषित नहीं किया गया है जिसके कारण इससे पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों पर बात नहीं की गई है. वर्तमान में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाला सफर ही राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 1 की निगरानी करता है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली-एनसीआर में ओजोन प्रदूषण खतरनाक स्तर पर : CSE

सीएसई की एयर लैब की प्रमुख अनुमिता राय चौधरी ने कहा, ‘‘वैश्विक तौर पर कोई मानक नहीं है लेकिन पीएम 1 को उसके आकार के कारण सभी कणों से ज्यादा खतरनाक माना जाता है. इसका 1 माइक्रोन या इससे कम का डायमीटर होता है इसलिए यह फेंफड़े में गहराई तक घुस सकते हैं और रक्त प्रवाह को बाधित कर सकते है.’’

VIDEO : दिल्ली की खतरनाक आबोहवा

मध्य दिल्ली के इलाके में हवा में किसी भी मुख्य प्रदूषक स्रोत की गैरमौजूदगी और हरियाली होने के बावजूद क्यों इस इलाके की आबोहवा प्रदूषित है? इसका जवाब शायद यह है कि पीएम 1 वाहनों से निकलने वाला सबसे मुख्य प्रदूषक कण है और लुटियंस के अन्य हिस्सों की तरह लोधी रोड की और उसके आसपास की सड़कों पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Pollution, Lutiyan Zone, PM1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com