विज्ञापन

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कल्याण बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

गुरुग्राम के हिट एंड रन मामले में पुलिस ने कल्याण बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी है. उसके खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एफआईआर पहले ही दर्ज कर ली गई थी.

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी जुड़ी
  • गुरुग्राम में हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.
  • आरोपी कल्याण बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई है.
  • महिला बाइकर सिया चौहान को उसने जानबूझकर टक्कर मारी थी.

गुरुग्राम के हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. महिला बाइक राइडर सिया चौहान को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा एफआईआर में जोड़ दी गई है. टक्कर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला देशभर में चर्चा में है, जबकि मंगलवार की सुबह सिया चौहान ने भी इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया के माध्यम से दी है. गुरुग्राम पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-56 में एफआईआर दर्ज की थी. गहन जांच करने के दौरान सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद अभियोग में हत्या के प्रयास की धारा भी इसमें एड की गई है. 

गुरुग्राम पुलिस ने दी चेतावनी 

गुरुग्राम पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियोग में हत्या के प्रयास की धारा-109 BNS जोड़ी जाने के बाद केस और मजबूत होगा. इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा. गुरुग्राम पुलिस की चेतावनी कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गुरुग्राम पुलिस आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है. 

सिया ने बताया कैसे हुई घटना 

इससे पहले मंगलवार को बाइकर सिया ने इस पूरी घटना को लेकर मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी है. वह पहले से ही मुझे रोकने का प्रयास कर रहा था. लेकिन जब मैं नहीं रुकी तो उसने टक्कर मार दी. सिया ने बताया कि वह अपनी लेन में चल रही थी, लेकिन उसके बाद भी वह लगातार मेरा पीछा कर रहा था. उसने मुझे टक्कर मार दी, सिया ने कहा कि यह पूरी तरह से हत्या का मामला है. इसलिए आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी. 

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड की घटना 

दरअसल, यह घटना गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड की है, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था. महिला बाइकर सिया चौहान बाइकर्स के अपने एक ग्रुप के साथ 'अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स' बाइक चला रही थी. लेकिन तभी एक कार उसका पीछा करने लगी. कार चला रहे कल्याण बैसला ने महिला बाइकर को रोकने का प्रयास किया. लेकिन जब महिला नहीं रुकी तो आरोपी ने बाइकर को टक्कर मार दी. महिला का कैमरा चालू था, ऐसे में यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी.

इसके बाद बाइकर सिया चौहान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए थे. जब यह मामला तेजी वायरल हुआ तो पुलिस ने एक्शन लिया. घटना के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जबकि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी जोड़ दिया गया है.  

ये भी पढे़ंः 'मेरा पीछा क्यों किया, ये हत्या की कोशिश', गुरुग्राम हिट एंड रन पीड़िता सिया ने मीडिया को सब कुछ बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Crime News, Gurugram Bike Accident Video, Gurugram Biker Hit-And-Run Case, Gurugram Biker Viral Video, Gurugram News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com