विज्ञापन

बुरे समय से निकल अभिषेक शर्मा की फिर से जोरदार वापसी, इस मामले में फिलहाल दुनिया में कोई और नहीं

इस साल काफी लंबे खराब समय से गुजरने के बाद अभिषेक ने एक बार फिर से जबर्दस्त वापसी करते हुए अगले कई मैचों में एक छोर पक्का कर लिया है

बुरे समय से निकल अभिषेक शर्मा की फिर से जोरदार वापसी, इस मामले में फिलहाल दुनिया में कोई और नहीं

अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में पहले टी20 में सुनामी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा को इसका इनाम मिला है. इस मैच से पहले तक अभिषेक पिछले काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे. यहां तक सीरीज से पहले चर्चा उनकी जगह सैमसन के साथ वैभव सूर्यवंशी से पारी शुरू करने की हो रही थीं, लेकिन  हेड कोच गौतम गंभीर ने भरोसा बनाए रखा, तो अभिषेक का शानदार रिटर्न्स न केवल आईसीसी रैंकिंग में हुआ है, बल्कि इससे इतर उन्होंने एक बार फिर से चिर-परिचित प्रचंड फॉर्म में वापसी की है. 'अभिषेक रिटर्न्स' की वजह बना पहले मैच में 32 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही छक्कों से उनके 82 रन. और फिर दूसरे मैच में 19 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों से 39 रन. नतीजा यह निकला कि वह दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

यह भी पढ़ें: अभिषेक-ईशान हुए आमने-सामने! उधर सूर्यकुमार यादव का चैलेंज, कौन बनेगा चैंपियन?

इस प्रदर्शन पर उठ रही थी उंगली

भले ही अभिषेक की रैंकिंग में एक नंबर का इजाफा हुआ है, लेकिन इससे बड़ी बात रही उनके बुरे समय को पछाड़ की  गई शानदार वापसी क्योंकि इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच से पहले तक उनका प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा खराब था और उनकी जगह पर उंगली उठने लगी थी.

इस साल जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में पहले मैच से पहले तक अभिषेक ने 23 मैचों की इतनी ही पारियों में सिर्फ 23.36 का ही औसत निकाला था. इसमें  उनके 5 अर्द्धशतक थे.  बहरहाल अब शुरुआती दो मैचों के प्रदर्शन के बाद  फैंस को "अभिषेक रिटर्न्स" देखने को मिली है

. इसमें दो राय नहीं कि फिर से अभिषेक ने अगले कई मैचों के लिए एक छोर पर जगह पक्की कर ली है. और आज जब टीम इंडिया सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेलने जा रही है, तो आज फिर से करोड़ों फैंस उनसे उस धमाल की उम्मीद कर रहे हैं, जो उन्होंने दो मैचों किया है. और वह कमाल जिससे उन्होंने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़  दिया है. 


अब ट्रेविस हेड पीछे, अभिषेक आगे, 'शर्मा जी' जैसा कोई नहीं!

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच से पहले एक थोड़ा लंबे खिंच गए ब्रेक को छोड़ दें, तो अभिषेक ने दिखाया है कि उनसे बड़ा पावरफुल बल्लेबाज कोई नहीं है. जब बात पावर  प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों की आती है, तो साल 2024 से अभिषेक ने अभी तक करीब पिछले दो साल में 191.27 का स्ट्राइक-रेट निकाला है. अगर इस मामले में कम से कम 750 गेंद खेलने को पैमाना माना जाए, तो दुनिया भर में  उनके बाद ट्रेविस हेड का नंबर आता है, जिनका स्ट्राइक रेट पिछले दो साल में पावर-प्ले में 176.85 का रहा है. और यही वजह है कि अभिषेक ने एक दिन पहले ही जारी की गई आईसीसी रैंकिंग में भी एक पायदान तरक्की करते हुए नंबर-2 पोजीशन हासिल कर ली है. 

अभिषेक ने साहिबजादा को पछाड़ा

अभिषेक ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है और अब वह अपने साथी खिलाड़ी ईशान किशन से पीछे हैं, जो शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच 51 रेटिंग अंकों का अंतर है. संजू सैमसन ने भी बढ़त हासिल की है और दूसरे T20I में अर्धशतक लगाने के बाद चार पायदान चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Vaibhav Sooryavanshi, India, Afghanistan, South Africa Vs Australia 09/30/2026 Saau09302026269789, Afghanistan Vs India 09/17/2026 Afin09172026273950, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com