विज्ञापन

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण बैंसला दो दिन की पुलिस रिमांड पर, यहां से हुई थी गिरफ्तारी

गुरुग्राम की एक अदालत ने हिट एंड रन केस के आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. उस पर एक महिला बाइकर को अपनी कार से टक्कर मार कर फरार हो जाने का आरोप है. कल्याण को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया था.

गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को अपनी कार से टक्कर मारकर फरार होने वाले कल्याण बैंसला को हरियाणा के गुरुग्राम की एक अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है.  गुरुग्राम पुलिस ने कल्याण बैंसला को मंगलवार को राजस्थान के दौसा के पास से गिरफ्तार किया था.

बैंसला पर गुरुग्राम की एक सड़क पर रविवार को एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का आरोप है. कार की टक्कर से महिला गिरने के बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई. इस टक्कर से वह घायल हो गई थी. पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि कार से टक्कर मारने से पहले बैंसला ने बाइकर पर अभद्र टिप्पणियां भी की थीं. 

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में हुआ घायल

पुलिस के मुताबिक बैंसला ने गिरफ्तारी के बाद पेशाब करने के बहाने भागने की कोशिश की, इस दौरान गिरने से उसे थोड़ी चोट आ गई थी. पुलिस उसका अस्पताल में फर्स्ट एड दिलवाया था. 

बैंसला ने 14 सितंबर को अपनी तेज रफ्तार मारुति सुजुकी सियाज कार से अप्रैलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही महिला को टक्कर मार दी थी.महिला बाइकर ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करके दी थी. इसमें उसने बताया था कि रविवार सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी. इस बाइकर का नाम शिवानी चौहान उर्फ सिया है. 

जिस कार से टक्कर मारी गई थी, वह बैंसला के एक परिचित के नाम से रजिस्टर्ड है. पुलिस के  मुताबिक आरोपी पलवल जिले के चांदहाट गांव का निवासी है. वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और शादीशुदा है. इस मामले में पुलिस ने बैंसला के दोस्त लवनीश को भी हिरासत में लिया था. वह घटना के समय उसके साथ कार में था. लवनीश बैंसला का दूर का रिश्तेदार है. पुलिस इस मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: हमारी सरकार बनी तो IAS बना दूंगा, बैंक की महिला कर्मचारी को मैसेज भेज फंसे सपा नेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Crime News, Gurugram News, Hit And Run
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com