विज्ञापन

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर DU छात्र ने ग्रिल लगा रहे मजदूरों को कार से रौंदा, 2 की मौके पर मौत

गाड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी का 20 साल का छात्र वेदान खन्ना चला रहा था. इस हादसे में वह भी घायल हुआ है. उसे  प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है.

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर DU छात्र ने ग्रिल लगा रहे मजदूरों को कार से रौंदा, 2 की मौके पर मौत
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे कार ने मजदूरों को रौंदा.
  • गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे देर रात तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंद दिया
  • हादसे में यूपी के बुलंदशहर के बिजेंद्र और पप्पू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई
  • घायल मजदूर सतीश चंद और राम कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे देर रात एक तेज रफ्तार कार ने काम कर रहे चार मजदूरों को रौंद दिया. इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है. यह हादसा गुरुवार तड़के करीब 2:15 मिनट पर हुई. हादसे के वक्त मजदूर एक्सप्रेसवे के नीचे लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे. बता दें कि गाड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी का 20 साल का छात्र वेदान खन्ना चला रहा था. इस हादसे में वह भी घायल हुआ है. उसे  प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है.

तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने जांच कर रही है कि गाड़ी चला रहा लड़के कहीं नशे में तो नहीं था. शराब  की पुष्टि के लिए उसके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है.  इस दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी के बुलंदशहर के बिजेंद्र (58-60 वर्ष) और पप्पू सिंह (58-60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश चंद (45) और राम कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास एक्सीडेंट

हादसा गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास देर रात को हुआ. दिल्ली की तरफ से गुरुग्राम की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने सड़क किनारे लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे चार मजदूरों को बुरी तरह रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो घायल हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

ये Video भी देखें:|लखनऊ हिट एंड रन में आरोपी शहनवाज गिरफ्तार, केस में लव जिहाद एंगल?| Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढ़ें-2 साल पुराने जले ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, 2 बच्‍चों समेत 4 की मौत; त्र्यंबकेश्वर से लौट रहा था परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dwarka Expressway Accident, Gurugram Accident, Delhi University Student Critical, Delhi Car Accident, Car Hits Boy In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com