- दिनेश मदान पर लगा है 23 हजार का चालान
- गुरुग्राम ने ट्रैफिक पुलिस ने की थी कार्रवाई
- चालान कटने के बाद शख्स ने NDTV से कही ये बात
गुरुग्राम में मंगलवार को एक स्कूटी के 23 हजार रुपये के पांच चालान हुए थे. चालक के मुताबिक उनकी स्कूटी की मौजूदा कीमत 15000 रुपये से अधिक नहीं है और अब 23 हजार के जुर्माने के बोझ से दबे स्कूटी चालक चाहते हैं कि उन पर किए गए जुर्माने को कम किया जाए. 23,000 रुपए चालान वाले दिनेश मदान ने एनडीटीवी इंडिया से कहा, ''मैंने हेलमेट हाथ में लिया हुआ था इसलिए बिना हेलमेट का चालान था और डाक्यूमेंट्स नहीं थे. मैं स्कूटी में कागजात रखना भूल गया था. पुलिस वाले उस समय ज्यादा व्यस्त थे इसलिए शायद मेरी बात ठीक से सुन नहीं पा रहे थे.''
गुरुग्राम में वाहन चालक पर गिरी गाज, स्कूटी 15000 की; चालान कटा 23000 रुपये का!
दिनेश ने आगे बताया कि ''जब तक मैंने व्हाट्सएप पर अपनी आरसी की कॉपी मंगवाई तब तक मेरा चालान कट चुका था. मुझे कोई आइडिया नहीं था कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो चुका है. अब मैं बस इतना चाहता हूं कि अदालत मुझे कम से कम फाइन लगाएं. अदालत जो भी आदेश देगी मैं उसका पालन करूंगा. मैं बिल्कुल अपनी गलती मान रहा हूं, आज के बाद मैं अपने सारे डॉक्यूमेंट गाड़ी में रखूंगा और हेलमेट सिर पर लगाकर चलूंगा.''
चालान कटने के बाद सुर्खियों में बनने के बाद दिनेश ने कहा, ''मैं इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हूं लेकिन मैं चाहूंगा कि ऐसी चर्चा किसी की ना हो. मैंने 2015 में स्कूटी खरीदी थी, अब उसकी कीमत 15000-18000 होगी. जो भी है मैं अपना चालान चुकाऊंगा. आज अगर मैं यह सोच लूंगा कि 15-18 हजार की स्कूटी है और 23000 का चालान है तो छोड़ दो क्या जमा कराना, तो कल दूसरे लोग भी यही करेंगे इससे गलत मैसेज जाएगा.''
गुरुग्राम में तेज रफ्तार लैंड रोवर कार ने रेहड़ी पटरी वालों को रौंदा, दो की मौत
बता दें, कि मंगलवार को गुरुग्राम में जब ट्रैफिक पुलिस ने दिनेश का चालान काटा था तो उस वक्त स्कूटी चालक ने न तो हेलमेट पहन रखा था, न वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट था, न गाड़ी के इंश्योरेंस के पेपर थे, न पॉल्युशन के कागजात थे और न ही ड्राइविंग लाइसेंस था. पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है.
Video: 15 हजार की बाइक, 23 हजार का चालान!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं