विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

बजरंग दल कार्यकर्ता को गौ तस्करों ने मारी गोली, गाड़ी दौड़ाते हुए सामने आया Video

हरियाणा के गुरुग्राम में गौ तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता (गौरक्षक) को गोली मार दी है. घटना बुधवार की रात गुरुग्राम के सेक्टर 10 की है.

गौ तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता (गौरक्षक) को गोली मारी- (फाइल फोटो)
  • गुरुग्राम में गौ तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को मारी गोली
  • पीछा करने पर गौ तस्करों ने की थी गौरक्षक पर फ़ायरिंग
  • गौ तस्करी में इस्तेमाल किया गया ट्रक बरामद
नई दिल्ली:

हरियाणा के गुरुग्राम में गौ तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता (गौरक्षक) को गोली मार दी है. घटना बुधवार की रात गुरुग्राम के सेक्टर 10 की है. गौरक्षक का नाम मोनू मनेसर है, जिसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बजरंग दल का यह कार्यकर्ता गौ तस्करों का पीछा कर रहा था, जिस पिकअप वैन में गौ तस्कर गाय को ले जा रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस के बैरिकेडिंग को गिराकर गौतस्कर की गाड़ी निकल गई.

पश्चिम बंगाल में गर्भवती पत्नी, बेटे समेत शिक्षक की हत्या, BJP ने कहा - RSS सदस्य था

 

k10377gg

मोनू मनेसर

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने करीब 20 मिनट तक लगातार पीछा किया गया. गौ तस्करों को जैसे ही पता चला कि उनका पीछा किया जा रहा है, उन्होंने गौ रक्षक को गोली मार दी. हालांकि बाद में पुलिस ने गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में गुरूग्राम के क्राइम डीसीपी राजीव देशवाल ने कहा, करीब 6 गौ तस्कर अपने गाड़ी में गाय ले जा रहे थे. जब कार्यकर्ता ने उन्हें देखा तो उन्होंने वाहन का पीछा किया और पुलिस को सूचित किया. पुलिस की गाड़ियों ने भी उनका पीछा किया. इस बीच तस्करों ने गायों को वाहन से फेंकना शुरू कर दिया.

डीसीपी ने बताया कि आख़िर में उन्होंने गोलियां चलाईं जो गौरक्षक के सदस्य को जाकर लगी. उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. 6 में से 5 तस्करों की पहचान की जा चुकी है. तस्करों का वाहन बरामद कर लिया गया है.

Video: दिल्ली में एक के बाद एक वारदात से उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon, Bajrang Dal Activist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com